Sunday, August 5, 2018

श्रमिकों के बच्चों के लिए शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता योजना

श्रमिकों के बच्चों के लिए शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता योजना 
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 
अनुपपुर | 05-अगस्त-2018
 
   प्रदेश में बीड़ी, चूना पत्थर और डोलामाईट, लौह-मेगजीन, अयस्क खदान में कार्यरत श्रमिकों के बच्चों से शैक्षणिक वर्ष 2018-19 के लिए ‘‘शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता योजना‘‘ में गणवेश तथा छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कक्षा एक से 10 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2018 निर्धारित की गई है। कक्षा 11वीं से आगे तक अध्ययनरत छात्र-छात्राएँ 31 अक्टूबर 2018 तक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र छात्र-छात्राएँ नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल http%//scholarships-gov-in/helpdesk&nsp@gov-in  पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। पोर्टल पर ही आवेदन करने एवं पात्रता की जानकारी उपलब्ध है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जबलपुर मुख्यालय दूरभाष-0761-2626021, 2678595 कल्याण प्रशासक कार्यालय, सागर 7582-260675 तथा इंदौर कार्यालय 0731-2703530 पर सम्पर्क कर सकते हैं। 

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें