| मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कौशल रथ "स्किल ऑन व्हील" को दिखाई हरी झंडी |
| अनुपपुर | 05-अगस्त-2018 |
शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी में आयोजित स्व-रोजगार मेला में कौशल रथ "स्किल ऑन व्हील" को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ गाँव-गाँव जाकर युवाओं को स्किल उन्नयन के लिये केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देगा। इस मौके पर केन्द्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री श्री अनंत कुमार हेगड़े भी उपस्थित थे।
श्री हेगड़े ने भोपाल में कौशल रथ के संचालन के लिये बनाये गये मॉनीटरिंग कक्ष का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्किल्ड करना सरकार की प्राथमिकता है। श्री हेगड़े ने कहा कि युवाओं को कौशल संबंधी मार्गदर्शन देने कौशल मिशन से जोड़ने के लिये कौशल रथ चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का सपना है कि सभी नौजवानों को रोजगार के अवसर मिले। रथ में पर्याप्त मात्रा में योजनाओं से संबंधित पेम्पलेट, पुस्तिकाएँ और ऑडियो-वीडियो उपलब्ध रहेंगे। रथ में उपस्थित काउंसलर युवाओं को प्रशिक्षण के लिये पंजीकृत भी करेंगे। मुख्य लक्ष्य वे हैं जो बारहवीं से पहले पढ़ाई छोड़ चुके हैं, बारहवीं या कॉलेज की पढ़ाई के बाद बेरोजगार हैं और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र। इस दौरान मध्यप्रदेश रोजगार निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष श्री हेमन्त देशमुख उपस्थित थे। |
Sunday, August 5, 2018
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कौशल रथ "स्किल ऑन व्हील" को दिखाई हरी झंडी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment