| किसानों की खुशहाली के लिये केन्द्र और राज्य सरकार प्रतिबद्ध : श्री तोमर |
| रतनगढ़ पर बांध बनाकर पिछोर और डबरा क्षेत्र में नई हरित क्रांति लाएंगे : डॉ. मिश्र |
| अनुपपुर | 01-जुलाई-2018 |
केन्द्रीय पंचायत-राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा किसानों एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की खुशहाली के लिये केन्द्र व राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही हैं। श्री तोमर आज ग्वालियर जिले की जीवनदायनी कही जाने वाली हरसी कमाण्ड नहरों के जीर्णोद्धार कार्य के भूमिपूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश के जल संसाधन तथा जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि सरकार सिंध नदी पर रतनगढ़ माता मंदिर के समीप बांध बनाकर डबरा तथा पिछोर क्षेत्र में नई हरित क्रांति लाएगी। हरसी परियोजना के तहत नहरों के जीर्णोद्धार के लिये सरकार ने 55 करोड़ 25 लाख रूपए की राशि मंजूर की है। आज केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर तथा जलसंसाधन मंत्री डॉ. मिश्र द्वारा पिछोर के समीप स्थित नहर पर जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया। श्री तोमर ने कहा है कि प्रदेश सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत मध्यप्रदेश में सिंचाई का रकबा 7 लाख हैक्टेयर से बढ़कर लगभग 45 लाख हैक्टेयर हो गया है। सिंचाई का रकबा 60 लाख हैक्टेयर तक पहुँचाने के लिये मध्यप्रदेश सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि रतनगढ़ के समीप नया बांध बनने से इस क्षेत्र के किसानों में खुशहाली आयेगी। जलसंसाधन मंत्री डॉ. मिश्र ने कहा कि एक साल के भीतर रतनगढ़ माता बांध बनाकर उसका पानी पिछोर तथा डबरा तक लेकर आएंगे। इससे इस क्षेत्र के गाँव-गाँव में नई हरित क्रांति आएगी। कार्यक्रम को विधायक श्री भारत सिंह कुशवाह और श्री वीरेन्द्र जैन ने भी संबोधित किया। |
Sunday, July 1, 2018
किसानों की खुशहाली के लिये केन्द्र और राज्य सरकार प्रतिबद्ध : श्री तोमर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment