| चना, मसूर और सरसों उपार्जन के लंबित प्रकरणों का निराकरण करेंगे संभागायुक्त |
| 10 जुलाई तक सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश |
| अनुपपुर | 01-जुलाई-2018 |
प्रदेश में चना, मसूर एवं सरसों का उपार्जन 10 अप्रैल से 9 जून तक किया गया था। उपार्जन का कार्य प्रदेश की अधिसूचित मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किया गया। राज्य शासन ने उपार्जन के लम्बित प्रकरणों का आगामी 10 जुलाई 2018 तक निराकरण कराने के निर्देश जारी किये हैं।
समर्थन मूल्य पर खरीदी के दौरान ऐसे पंजीकृत किसान जिन्हें टोकन जारी हुए किन्तु उपार्जित मात्रा पोर्टल पर दर्ज नहीं हो सकी। ऐसे पंजीकृत किसान जिन्हें ऑफलाइन टोकन जारी कर उनकी उपज का तौल किया गया लेकिन तौल की मात्रा पोर्टल पर दर्ज नहीं हो सकी है। इस तरह के लम्बित प्रकरण की सुनवायी अब संभागायुक्त कर सकेंगे। इस संबंध में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने आदेश जारी किये है। जारी आदेश में कहा गया कि ऐसे पंजीकृत किसान जिन्होंने 9 जून के पहले चना,मसूर और सरसों की तुलाई तो करवा ली थी, लेकिन उपार्जन की मात्रा तकनीकी खामियों की वजह से अपलोड नहीं हो सकीं थी। इन सब प्रकरणों की सुनवायी अब संभागायुक्त करेंगे। समस्त संभागायुक्तों को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा आई डी पासवर्ड दे दिये गये हैं। इसके साथ ही, इस संबंध में प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को भी निर्देश दिये गये हैं। |
Sunday, July 1, 2018
चना, मसूर और सरसों उपार्जन के लंबित प्रकरणों का निराकरण करेंगे संभागायुक्त
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment