| वरिष्ठजन की समस्याओं के निराकरण के लिये हेल्प लाइन का शुभारंभ |
| अनुपपुर | 01-जुलाई-2018 |
वरिष्ठजनों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण एक टेलीफोन कॉल से हो सकेगा। इसके लिये सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग ने हेल्पेज इंडिया के सहयोग से वृद्धजन एकीकृत कार्यक्रम के तहत टोल फ्री हेल्पलाइन 18002331253 शुरू की है। हेल्पलाइन का शुभारंभ प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय श्री अशोक शाह ने किया।
प्रमुख सचिव श्री शाह ने कहा कि सामाजिक न्याय विभाग द्वारा वरिष्ठजनों के लिये शुरू की गई हेल्पलाइन से वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशीता बढ़ेगी। साथ ही एक कॉल से वरिष्ठजनों को सभी प्रकार की समस्याओं से निजात मिलेगा। युवाओं में जागरूकता लाने के उद्देश्य से स्कूल एवं कॉलेजों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी विभाग द्वारा करवाया जाएगा। संचालक, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने कहा कि हेल्पलाइन के माध्यम से वरिष्ठजनों को शारीरिक प्रताड़ना, वृद्ध आश्रम की जरूरत उनको मिलने वाली कानूनी सलाह, काउंसलिंग, परिवार परामर्श एवं अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। हेल्पेज इंडिया मध्यप्रदेश की संचालक श्रीमती संस्कृति खरे ने पॉवर पाईंट के माध्यम से मध्यप्रदेश शासन की वरिष्ठजनों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि वृद्धजनों पर हो रही हिंसा और अत्याचारों से एक फोन पर तत्काल रोका जा सकेगा। |
Sunday, July 1, 2018
वरिष्ठजन की समस्याओं के निराकरण के लिये हेल्प लाइन का शुभारंभ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
वर्तमान शिक्षण सत्र से लागू मुख्यमंत्री जन-कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना ग्लोबल स्किल पार्क में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को ...
-
निर्वाचन के दौरान निर्देशिका, नियमावली, आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन होगा भारत निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दिये निर...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...

No comments:
Post a Comment