| पैसों के अभाव में कोई बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा : मुख्यमंत्री श्री चौहान |
| अनुपपुर | 20-जून-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में पैसों के अभाव में कोई बच्चा शिक्षा से वंचित नही रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की फीस सरकार देगी। श्री चौहान ने आज यहाँ एक निजी चैनल के कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा की पहुँच को आसान बनाने के लिये सरकार ने हर संभव उपाय किये हैं। बेटियों को नि:शुल्क साइकिल देने का कदम हो या मेधावी विद्यार्थियों को लेपटॉप देने या उच्च शिक्षा के लिये उनकी फीस भरने का प्रावधान हो। शिक्षा में नवाचारी प्रयोगों के माध्यम से शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाने के लिये भी ठोस कदम उठाये हैं।
श्री चौहान ने कहा कि प्रत्येक शाला में शौचालय बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने डेढ़ दशक पूर्व की शिक्षा व्यवस्था की चर्चा करते हुये कहा कि पहले कर्मीकल्चर का बोलबाला था। शिक्षाकर्मी और गुरूजीयों के भरोसे शिक्षा चल रही थी। इसलिये शिक्षा में गुणवत्ता भी निम्न स्तर की थी। आज अध्यापकों को सम्मान पूर्वक वेतन मिल रहा है और शैक्षणिक अधोसरंचना भी सुधरी है। श्री चौहान ने कहा कि अब विद्यार्थियों को सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पैसों की व्यवस्था सरकार कर रही है। श्री चौहान ने बताया कि श्रमिकों के बच्चों के लिये चार श्रमोदय विद्यालय खुल रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के सपनों को मरने नहीं देंगे। उन्होंने युवाओं के लिये स्वरोजगार स्थापित करने के लिये लागू की गई योजनाओं की चर्चा करते हुये कहा कि युवा अपना खुद का काम शुरू कर सकते हैं। सरकार उन्हें हरसंभव मदद देगी। उन्होंने कहा कि रोजगार और कौशल विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। महिला सशक्तीकरण सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्री चौहान ने ऐसे युवाओं का सम्मान किया जो अत्यंत पिछड़े क्षेत्र से आते हैं और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में जिन्होंने ऊँचा मुकाम हासिल किया है। |
Wednesday, June 20, 2018
पैसों के अभाव में कोई बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment