| किसानों की आय दोगुनी करने के लिये मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समिति का गठन |
| ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था को मजबूती देने के लिये आमंत्रित किये जायेंगे सुझाव |
| अनुपपुर | 20-जून-2018 |
देश में वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के प्रधानमंत्री के लक्ष्य को हासिल करने के लिये मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। समिति फसल की बुवाई के पूर्व और कटाई के बाद के अंतराल में मनरेगा के माध्यम से कृषि से जुड़े कार्यों के लिये सुझाव देगी। इन कार्यों के माध्यम से किसानों की आमदनी को बढ़ाने के प्रयास किये जायेंगे।
समिति में आंध्रप्रदेश, बिहार, गुजरात, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम राज्यों के मुख्यमंत्रियों को सदस्य मनोनीत किया गया है। प्रो. रमेशचन्द नीति आयोग की ओर से समिति में सदस्य के रूप में शामिल किये गये हैं। समिति जल-संवर्धन, ग्रामीण हाट, स्व-सहायता समूह का विस्तार जैसी गतिविधियों के संबंध में भी सुझाव देगी। समिति वन क्षेत्रों से होने वाली आय को बढ़ाने के संबंध में भी सुझाव देगी। समिति आपसी विचार-विमर्श एवं विशेषज्ञों की राय को लेकर एक कार्य-योजना बनाकर नीति आयोग को सौंपेगी, जिसका क्रियान्वयन देशभर में किसानों की आय दोगुनी करने के लिये किया जायेगा। |
Wednesday, June 20, 2018
किसानों की आय दोगुनी करने के लिये मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समिति का गठन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ अनूपप...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
ख़रीफ़ फ़सल के पंजीयन की कार्यवाही 28 जुलाई से 31 अगस्त तक अनूपपुर 24 जुलाई 2018/ उपसंचालक कृषि श्री N डी गुप्ता ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन...

No comments:
Post a Comment