| अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज |
| अनुपपुर | 20-जून-2018 |
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं प्रभारी कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने बताया है कि गत वर्षो की तरह इस वर्ष भी 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाना है। इस अवसर हर स्कूल एवं पंचायत पर कार्यक्रमों के आयोजन के साथ जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट उमावि. अनूपपुर में किया जाएगा। आपने समस्त संबन्धित अधिकारियों को इस हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
जन सामान्य की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये ‘योगाभ्यास घर के आसपास’ कार्यक्रम होगा। इसमें योग प्रशिक्षित लोगों द्वारा आम लोगों को योगाभ्यास करवाया जाएगा। |
Wednesday, June 20, 2018
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...

No comments:
Post a Comment