| "सफलता की कहानी" |
| आर-सेटी से प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्म निर्भर हुयी मारिया, ब्यूटीपार्लर बना मारिया की आजीविका का सहारा |
| अनुपपुर | 10-मई-2018 |
दो वर्ष पूर्व मारिया, श्री गणेश स्व सहायता समूह से जुडी और अपनी छोटी मोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए समूह से ऋण लेना प्रारंभ किया। समूह से तीन बार मे चौवन हजार रू लेकर मारिया ने अपनी छोटा सा जनरल स्टोर खोला जिससे उसकी आर्थिकस्थिति में परिवर्तन आना प्रारंभ हो गया। ग्राम के बेराजगार युवक-युवतियों को रोजगार से जोड़े जाने हेतु म.प्र. दीनदयाल अन्त्योदय योजना अंतर्गत स्वरोजगार प्रशिक्षण भी प्रदान कराया जाता है, मारिया की जरूरत और उसकी इच्छा को देखते हुये ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र आर-सेटी के माध्यम से उसे ब्यूटी पार्लर विषय पर एक माह का प्रशिक्षण प्रदान कराया गया। प्रशिक्षण उपरांत बैंक से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत पचास हजार रूपये ऋण प्राप्त हुआ, जिससे उसने ब्यूटी पार्लर भी कार्य प्रारंभ कर दिया, साथही घर-घर भोजन बनाकर (टिफिन) पंहुचाने लगी। इन सब कार्यो से प्रति माह मारियाको अब ग्यारह हजार रूपये की आय होने लगी है और अब वह सम्मान पूर्वक अपना जीवन यापन कर रही है। |
Thursday, May 10, 2018
"सफलता की कहानी" आर-सेटी से प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्म निर्भर हुयी मारिया, ब्यूटीपार्लर बना मारिया की आजीविका का सहारा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment