| असंगठित श्रमिकों के सत्यापन का कार्य तत्परता से करे - कलेक्टर |
| अब तक 204318 पंजीयन हो चुके हैं |
| अनुपपुर | 10-मई-2018
|
कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने असंगठित श्रमिकों के पंजीयन के कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार आवेदनो का सत्यापन सेल्फ डेक्लरेशन के आधार पर किया जाना है। इस आधार पर प्राप्त आवेदनो को सत्यापित कर पंजीयन का कार्य तत्परता से करे। इस कार्य मे कोई भी लापरवाही करने पर नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी। उल्लेखनीय है कि अनूपपुर मे अब तक 296404 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमे 204318 आवेदनो का सत्यापन कर पंजीयन किया जा चुका है। जनपद कोतमा मे 21096, जनपद जैतहरी मे 52658, जनपद अनूपपुर मे 23654, जनपद पुष्पराजगढ़ मे 100823 के साथ नगरपालिका कोतमा मे 1465, पसान मे 605, बिजुरी मे 1200, अनूपपुर मे 1567, अमरकंटक मे 509 एवं जैतहरी मे अब तक 741 आवेदको का पंजीयन किया जा चुका है।
कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने जिले के निवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या मे पंजीयन कराकर इस योजना से लाभ प्राप्त करे। आपने समस्त संबन्धित अधिकारियों को इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये हैं ताकि कोई भी पात्र असंगठित श्रमिक पंजीयन से वंचित न हो। |
Thursday, May 10, 2018
असंगठित श्रमिकों के सत्यापन का कार्य तत्परता से करे - कलेक्टर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
ईव्हीएम की एफएलसी आज मास्टर टेªनर्स को उपस्थिति के निर्देश अनूपपुर 26 नवम्बर 2014/ ईव्हीएम की एफएलसी के दौरान अपनाई जाने वाली प्रक्रि...
-
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना उपार्जन 200 क्विंटल तक हो सकेगा कलेक्टर्स को जारी किये गये निर्देश अनुपपुर | 06-जून-2018 ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
खुलें में शौच से मुक्त गांव की परिकल्पना को सकार करने अभियान से जुडे छात्र-छात्राएं अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 स...

No comments:
Post a Comment