| जिला स्तरीय कौशल एवं रोजगार मेला 19 जून को |
| अनुपपुर | 25-मई-2018 |
महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री उईके ने बताया है कि कौशल एवं रोजगार मेले आयोजन शासकीय आई.टी.आई अनूपपुर में 19 जून 2018 को किया जायेगा। यह तिथि पहले 27 मई को आयोजित की गई थी जो अपरिहार्य कारणों से निरस्त की जा चुकी है। मेले में जिले के समस्त छोटे-बड़े उद्योग, शासकीय/अशासकीय विभाग एवं प्रदेश के प्रतिष्टित कंपनियों द्वारा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु काउंसलिंग एवं साक्षात्कार उपरांत चयन किया जावेगा। नियोजकों द्वारा चयन होने के पश्चात् लेटर ऑफ इंडेंट प्रदान किया जावेगा।
जिला स्तरीय कौशल एवं रोजगार पंचायत-2018 मेला में जिला व्यागपार एवं उद्योग केन्द्री, अजीविका मिशन, आदिवासी वित्तल विकास निगम, जिला अंत्यावसायी, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, घुमक्कड़/अर्द्धघुमक्कड़ विभाग, हथकरघा ग्राम उद्योग विभाग, खादीग्रामोद्योग बोर्ड, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जिला शहरी विकास अभिकरण आदि विभागों के स्टॉल लगाकर स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी जावेगी एवं आवेदन पत्र प्राप्त् किये जावेगें। |
Friday, May 25, 2018
जिला स्तरीय कौशल एवं रोजगार मेला 19 जून को
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
बच्चे देश की धरोहर हैं, उनका समुचित पालन पोषण आवश्यक - विधानसभा दल सभापति ऊषा ठाकुर - अनुपपुर | 10-सितम्बर-2017 बच्...
-
जिले में अभी तक कुल 91.0 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज अनुपपुर | 26-जून-2018 अधीक्षक भू-अभिलेख अनूपपुर द्वारा दी गई जानका...
-
प्रदेश के 54 लाख विद्यार्थियो की मूलभूत दक्षताओं का आकलन दूरदर्शन से प्रसारित हो रहा विशेष कार्यक्रम अनुपपुर | 25-जून-2018 ...
-
निजी स्कूलों की पहली कक्षा में निःशुल्क प्रवेश के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित 5 जुलाई को ऑनलाइन लाटरी से मिलेगा निजी स्कूलों में...
-
पर्यटन क्विज हेतु प्रतिभागी विद्यार्थियों का पंजीयन 20 जुलाई तक अनुपपुर | 15-जुलाई-2018 मध्यप्रदेश में स्कूली व...

No comments:
Post a Comment