| पी.ओ. बुकलेट और पी.ओ. लीफलेट में होगी मतदान की पूरी जानकारी |
| चुनाव प्रक्रिया को सरल बनाने राज्य निर्वाचन आयोग की पहल |
| अनुपपुर | 25-मई-2018 |
राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब मतदान केन्द्र पर पीठासीन अधिकारी को विभिन्न 110 प्रपत्रों के स्थान पर मात्र एक बुकलेट, एक लीफलेट और मतदान रजिस्टर ही ले जाना पड़ेगा।
राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री आर. परशुराम ने बताया है कि अभी पीठासीन अधिकारी द्वारा लगभग 45 प्रकार के 110 प्रपत्र और प्रारूप का उपयोग किया जाता है। इन सभी प्रपत्रों को सील करने के लिये लिफाफे होते हैं। ढेर सारे प्रपत्र और लिफाफे मतदान केन्द्र में काम को बहुत जटिल बना देते हैं। आयोग ने इन सभी प्रपत्रों को युक्तियुक्त कर दो पुस्तिकाओं में समेकित कर दिया है। पी.ओ. बुकलेट- इसमें उन सभी प्रारूप और प्रपत्र का समावेश कर दिया गया है जिन्हें मतदान केन्द्र पर भरकर रिटर्निंग ऑफिसर को लौटाना होता है। अनावश्यक प्रपत्र और प्रारूप को समाप्त कर दिया गया है। पी.ओ. लीफलेट- इसमें उन सभी प्रपत्र और परशिष्ट का समावेश कर दिया गया है, जो मतदान केन्द्र पर ही उपयोग में लाये जाते है। इसमें से केवल मत पत्र लेखा सील्ड कर रिटर्निंग ऑफिसर के पास जमा किया जाना है। इस प्रकार पूरी सामग्री पी.ओ. बुकलेट, पी.ओ. लीफलेट, मतदाता रजिस्टर और मात्र दो लिफाफों में सीमित हो गयी है। गौरतलब है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भी अभी लगभग 32 प्रकार के लिफाफों का उपयोग किया जा रहा है। |
Friday, May 25, 2018
पी.ओ. बुकलेट और पी.ओ. लीफलेट में होगी मतदान की पूरी जानकारी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment