| अधिकारों को जानकर बने सशक्त |
| विधिक जागरूकता शिविर में महिलाओं को बताये गये उनके अधिकार |
| अनुपपुर | 25-मई-2018 |
महिलाओं को सशक्त बनाने, हितों की देखभाल व उनका संरक्षण करने हेतु मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा दो दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन होटल गोविंदम अनूपपुर में किया गया। विधिक जागरूकता शिविर का द्वितीय दिवस माता सरस्वती की वन्दना से प्रारम्भ किया गया। सहायक संचालक जनसम्पर्क अनूपपुर श्री अंकुश मिश्रा ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रसारित खबरों के विरूद्ध की जाने वाली शिकायत की सम्पूर्ण प्रक्रिया एवं प्रचलित कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। समाज में परिवर्तन लाने के लिये मीडिया एक सशक्त माध्यम है शक्ति के साथ जिम्मेदारी भी आवश्यक है। वहीं मीडिया को अपने कार्यो को सुचारू रूप से करने के लिये स्वतत्रंता भी जरूरी है। इस हेतु वैधानिक प्रावधानों के साथ- साथ मीडिया मुख्य रूप से स्वनियंत्रित है। प्रिंट मीडिया के कार्यों की गुणवत्ता एवं स्तर बनाये रखने के लिये प्रेस् कौंसिल ओफ इंडिया एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के लिये नेशनल ब्रॉडकास्टिंग स्टैनडर्ड अथोरिटी में समाचारों एवं प्रसारित बुलेटिन से सम्बंधित समस्यायो की शिकायत की जा सकती है। आपने महिलाओं एवम मीडिया से सम्बंधित IPC की धाराओं (228 अ, 292, 293), स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम, लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम मे उल्लेखित मीडिया की जिम्मेदारियो एवं दंड के प्रावधानों के बारे मे जानकारी दी। |
Friday, May 25, 2018
अधिकारों को जानकर बने सशक्त
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
महिलाओं के विरूद्ध हिंसा रोकने शैफील्ड हैलम विश्वविद्यालय से हुआ एम.ओ.यू. - अनुपपुर | 07-मार्च-2018 महिलाओं के विरूद्ध ...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
ओडीएफ गांव का सपना साकार कर समाज में लाए परिवर्तन अनुपपुर | 06-अगस्त-2018 स्वच्छ भारत अभियान अन्तर्गत ‘‘स्वच्छ अनूपप...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...


No comments:
Post a Comment