| मध्यप्रदेश में निर्मित वस्त्र एक्सपोर्ट इकाई में शामिल हों |
| अन्तर्राज्यीय बैठक में राज्य मंत्री श्री जालम सिंह पटेल |
| अनुपपुर | 28-अप्रैल-2018 |
श्री जालम सिंह पटेल, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, आयुष, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने केन्द्र सरकार से अनुरोध किया है कि प्रदेश के चंदेरी और महेश्वर में निर्मित उत्पादों को एक्सपोर्ट इकाई में शामिल किया जाय। श्री पटेल ने दिल्ली में वस्त्र मंत्रालय द्वारा आयोजित अन्तर्राज्यीय बैठक में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य में हाथकरघा और हस्तशिल्प उद्योग पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।
श्री पटेल ने कहा कि हाथकरघा एवं हस्तशिल्प के निर्यात योग्य उत्पादों की निर्माण योजना (डीईपीएम) पुन: प्रारम्भ की जाये। इस योजना से सेम्पल निर्माण, डिजाइनर फीस, तकनीकी उन्नयन, बाजार अध्ययन तथा अंतर्राष्ट्रीय मेलों में भागीदारी आदि संभव हो सकेगी। राज्य मंत्री ने 60 वर्ष से अधिक आयु के बुनकरों एवं हस्तशिल्पियों, खासकर नेशनल और स्टेट अवार्डी को पेंशन दिए जाने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने इन परिवार के युवाओं को आईआईएचटी में दाखिले पर फीस में छूट तथा चन्देरी अथवा महेश्वर में आईआईएचटी संस्थान खोले जाने का अनुरोध किया। श्री पटेल ने कहा कि इन वर्गों को स्वास्थ्य कार्ड की सुविधा भी दी जाये ताकि जरूरत होने पर उनका मुफ्त इलाज हो सके। |
Saturday, April 28, 2018
मध्यप्रदेश में निर्मित वस्त्र एक्सपोर्ट इकाई में शामिल हों
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment