| प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत सरकार दिलवाती है कुल 2.5 लाख रूपये तक की राशि |
| ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन ने बिचौलियों से सावधान रहने की सलाह दी, कोई पैसे मांगे तो सीधे मंत्रीजी को शिकायत करें |
| अनुपपुर | 28-अप्रैल-2018 |
शासन द्वारा गरीब वर्ग के व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत पक्का घर निर्माण के लिये सरकार कुल ढाई लाख रूपये तक की राशि दिलवाती है। गरीब वर्ग के व्यक्ति जिनके कच्चे या चद्दर वाले मकान हैं तथा जिनके पास जमीन की रजिस्ट्री, पट्टा, नोटरी आदि हैं, उन्हें सरकार योजना अन्तर्गत सहायता उपलब्ध कराती है।
ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन ने उक्त जानकारी देते हुए जिले की जनता से कहा है कि पात्र हितग्राही इस योजना का पूरा-पूरा लाभ लें। मंत्री श्री जैन ने कहा है कि कई बिचौलिये जनता को गुमराह कर रहे हैं तथा योजना का लाभ दिलाने के लिये राशि की मांग कर रहे हैं, ऐसी भी शिकायतें उनके समक्ष आईं हैं। उन्होंने सलाह दी है कि किसी भी ऐसे व्यक्ति की बातों में न आएं तथा किसी भी व्यक्ति को राशि न दें। मंत्री श्री जैन ने कहा है कि यदि कोई व्यक्ति योजना का लाभ दिलाने के लिए उनसे राशि की मांग करता है तो वे सीधे उनसे (मंत्रीजी से) उनके मोबाइल नम्बर 9131685211 पर शिकायत कर सकते हैं। |
Saturday, April 28, 2018
प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत सरकार दिलवाती है कुल 2.5 लाख रूपये तक की राशि
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment