| सामाजिक सरोकारों से जुड़कर देश और समाज का निर्माण करें |
| ओरिएंटल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्स में पुरस्कार वितरण समारोह में राज्यपाल |
| अनुपपुर | 28-अप्रैल-2018 |
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने ओरिएंटल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्स में पुरस्कार वितरण समारोह में कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़ना हम सब की जिम्मेदारी है। हम सभी को मिलकर कथनी और करनी में सामाजिक सरोकार की भावना जागृत करनी होगी तभी हम अपने लिए एक उन्नत समाज और देश का निर्माण कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा देश आज प्रौद्योगिकी, विज्ञान, शोध और अंतरिक्ष के क्षेत्र में विकासशील देशों में अग्रणी स्थान प्राप्त कर रहा है।
राज्यपाल श्रीमती पटेल ने कहा कि अपने बच्चों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाना हर माँ-बाप का सपना होता है। प्रतिस्पर्धा के इस युग में केवल शिक्षा प्राप्त करना ही सफलता की गारंटी नहीं है। इसके लिए छात्रों के कौशल विकास की ओर भी ध्यान देना जरूरी है। इसी उद्देश्य से सरकार ने स्टार्टअप योजना शुरू की है। योजना में छात्र-छात्राएँ स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि अपने भविष्य की सोचने के साथ-साथ देश के गाँववासियों, दूरदराज में रहने वालों और महिलाओं की स्थिति के बारे में भी सोचें। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का कहना है कि गाँव की छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दिया जाये तो वहाँ बहुत बड़ा परिवर्तन आ सकता है। उनका कहना है कि भारत को बदलने के लिये ग्रामीणों की स्थिति में बदलाव लाना आवश्यक है। आज हमारे विद्यार्थियों को गाँव के लिये कुछ करने का संकल्प लेने का अवसर है। ठकराल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री के.एल. ठकराल ने संस्थान की गतिविधियों की जानकारी दी। आभार श्रीमती दीपिका ने व्यक्त किया। विश्वविद्यालय के चेयरमेन श्री प्रवीण ठकराल, संस्थान के पदाधिकारी, शिक्षक तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। |
Saturday, April 28, 2018
सामाजिक सरोकारों से जुड़कर देश और समाज का निर्माण करें
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment