| रबी सीजन में 10 बार दर्ज हुई 12 हजार मेगावाट से अधिक बिजली की सफल आपूर्ति |
| अनुपपुर | 28-अप्रैल-2018 |
मध्यप्रदेश में हाल के रबी सीजन में बिजली की अधिकतम माँग के कई रिकार्ड स्थापित हुए। रबी सीजन में दस बार बिजली की अधिकतम माँग 12 हजार मेगावाट से अधिक दर्ज हुई। पिछले 79 दिन में प्रदेश में बिजली की अधिकतम माँग 11 से 12 हजार मेगावाट और 19 दिन में 10 से 11 हजार मेगावाट के मध्य रही। प्रदेश में बिजली की अधिकतम माँग की आपूर्ति सफलतापूर्वक की गई।
मध्यप्रदेश देश के उन चुनिंदा राज्यों में से एक है, जहाँ गैर कृषि कार्य के लिए 24 घंटे और खेती-किसानी के लिए 10 घंटे सतत् और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति की जा रही है। वर्ष 2017-18 में बिजली की अधिकतम माँग दिसंबर में 12 हजार 240 मेगावाट दर्ज हुई। वर्ष 2016-17 में 11 हजार 421 मेगावाट थी। इस प्रकार बिजली की अधिकतम माँग में 819 मेगावाट की बढ़ोत्तरी हुई, जो सात प्रतिशत अधिक है। प्रदेश में इस साल रबी सीजन में 3852 करोड़ यूनिट बिजली सप्लाई हुई। पिछले रबी सीजन में यह 3592 करोड़ यूनिट थी। इस दौरान एक दिन में अधिकतम 2355.12 लाख यूनिट बिजली की सप्लाई 17 नवम्बर 2017 को की गई। |
Saturday, April 28, 2018
रबी सीजन में 10 बार दर्ज हुई 12 हजार मेगावाट से अधिक बिजली की सफल आपूर्ति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment