| एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला "रूक जाना नहीं" योजना का लाभ |
| अनुपपुर | 10-अप्रैल-2018 |
शिक्षा विभाग की "रूक जाना नहीं" योजना में दिसंबर 2017 मे आयोजित 5 परीक्षाओं मे तीन लाख 74 हजार विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें से एक लाख 16 हजार विद्यार्थी उत्तीर्ण होकर मुख्यधारा में शामिल हो गये हैं। इस योजना में पहली बार सब्जेक्टिव डिजिटल मूल्यांकन कराया गया। सभी अमूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्केनिंग करवायी गयी। इसके बाद स्केन उत्तर पुस्तिकाओं का कम्प्यूटर की सहायता से शिक्षकों द्वारा डिजिटल मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन की इस प्रक्रिया से परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता आई तथा परीक्षा परिणाम समय सीमा में घोषित किये गये।
यह योजना माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहने वाले विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई निरंतर रखने के लिये लागू की गई है। यह योजना स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा परिषद के सहयोग से वर्ष 2016 जून से शुरू की गई है। राज्य ओपन स्कूल ने इस योजना में परीक्षार्थियों के हित में एक मोबाइल एप भी प्रारंभ किया है। इस एप के द्वारा परीक्षार्थी अपने मोबाइल पर भी अधिकांश सूचनाएं प्राप्त कर रहे हैं। राज्य ओपन स्कूल कार्यालय को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के क्रियान्वयन के लिये पहला पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है। |
Tuesday, April 10, 2018
एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला "रूक जाना नहीं" योजना का लाभ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
वर्तमान शिक्षण सत्र से लागू मुख्यमंत्री जन-कल्याण (शिक्षा प्रोत्साहन) योजना ग्लोबल स्किल पार्क में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को ...
-
निर्वाचन के दौरान निर्देशिका, नियमावली, आदर्श आचार संहिता का अक्षरश: पालन होगा भारत निर्वाचन आयोग ने दो दिवसीय समीक्षा बैठक में दिये निर...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...

No comments:
Post a Comment