| ग्रामीण क्षेत्रों में भी हेलमेट की अनिवार्यता का कड़ाई से पालन हो |
| ए.एस.आई ऑफीसर तक को चालानी कार्रवाई करने के अधिकार, मध्यप्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न |
| अनुपपुर | 10-अप्रैल-2018 |
सड़क सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीण क्षेत्रों में भी हेलमेट की अनिवार्यता का कड़ाई से पालन करवाया जाये। इसके लिए सभी ए.एस.आई स्तर तक के ऑफिसर को चालानी कार्रवाई करने के अधिकार दिये गये हैं। अपर मुख्य सचिव गृह श्री के.के सिंह की अध्यक्षता में गत दिवस मंत्रालय भोपाल में मध्यप्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा क्रियान्वयन समिति की सम्पन्न बैठक में यह निर्देश दिये गये। जिलों का रोड़ सेफ्टी प्लान अभी तक नहीं बनने के सबंध में श्री सिंह ने निर्देश दिये की अगले सप्ताह इस संबंध में वीडियो कान्फ्रेंस आयोजित की जाये। बैठक में रोड सेफ्टी आडिट पर चर्चा की गई। साथ ही मध्यप्रदेश सड़क सुरक्षा कोष का बजट नॉन लेप्सेबल बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
आपने बताया कि 21 हजार 942 वाहनों में स्पीड गवर्नर लगवाये गये हैं। पिछले तीन माह में 1048 वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त किये गये हैं। इनमें 512 चार पहिया वाहन चालक भी शामिल हैं। आगामी 23 से 30 अप्रैल तक सड़क सुरक्षा सप्ताह आयोजन के लिये सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किये गये हैं। बैठक में परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव, परिवहन आयुक्त श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री विजय कटारिया सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
सड़क सुरक्षा के लिये जन-जागरूकता अभियान
बैठक में बताया गया कि सड़क सुरक्षा के लिये समय-समय पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इसी परि-पेक्ष्य में निवेदिता शैक्षणिक अनुसंधान एवं विकास परिषद में शिविर लगाया गया, जिसमें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री विजय कटारिया ने सड़क सुरक्षा के मद्देनजर बैरसिया ब्लॉक के 75 गॉव के विद्यार्थियों को वाहन चलाने में सावधानी और द़ुर्घटना होने के बाद पीड़ित को अस्पताल पहुँचाने पर चिकित्सकों द्वारा पूछताछ नहीं करने की जानकारी भी दी। इस मौके पर डी.एस.पी श्री आर.के केवट, एस.आई सुश्री पूजा त्रिपाठी भी मौजूद थी। |
Tuesday, April 10, 2018
ग्रामीण क्षेत्रों में भी हेलमेट की अनिवार्यता का कड़ाई से पालन हो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment