| सेल्फ डेक्लरेशन के आधार पर करे असंगठित श्रमिकों के पंजीयन का सत्यापन - कलेक्टर |
| अनुपपुर | 23-अप्रैल-2018 |
कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने आज समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं नगर पालिका अधिकारियों को ये निर्देशित किया है कि असंगठित श्रमिकों के पंजीयन के लिए प्राप्त आवेदनो के सत्यापन का कार्य तत्परता से करे। आपने कहा पंजीयन के सत्यापन मे शासन के निर्देशानुसार संबन्धित आवेदक के सेल्फ डेक्लरेशन को आधार मानकर सत्यापन का कार्य शीघ्रता से संपादित करे। आपने जनपद कोतमा को छोडकर अन्य जनपदो की प्रगति को निराशापूर्ण बताया और कहा कि प्रगति के बारे मे प्रतिदिन आपको अवगत कराया जाए।
आपने कहा कि 2 मई को विशेष सभाओ का आयोजन किया जाएगा। इन सभाओ मे आवेदनो के पंजीयन के संबंध मे सूची का वाचन किया जाएगा। इस दिन संबन्धित सूची के संबंध मे प्राप्त आपत्तियों का निराकरण भी किया जावेगा। उल्लेखनीय है कि अनूपपुर मे प्राप्त 288980 आवेदनो मे से अब तक 11443 आवेदनो के सत्यापन का कार्य किया जा चुका है। जनपद कोतमा मे कुल 27080 प्राप्त आवेदनो मे से 8875 आवेदनो का सत्यापन कर पंजीयन किया जा चुका है। |
Monday, April 23, 2018
सेल्फ डेक्लरेशन के आधार पर करे असंगठित श्रमिकों के पंजीयन का सत्यापन - कलेक्टर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
आगामी विधानसभा निर्वाचन में मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण करने हेतु नवगठित एमसीएमसी समिति की बैठक सम्पन्न अनूपपुर 25 अगस्त 2018/ आगामी विधा...
-
चुनाव कार्य के लिए 1642 पद निर्माण की मंजूरी मंत्रि-परिषद के निर्णय अनुपपुर | 04-अप्रैल-2018 मुख्यमंत्री श्री श...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

No comments:
Post a Comment