| दुराचारियों को फाँसी देने के कानून का व्यापक प्रचार करे मीडिया - मंत्री श्रीमती चिटनिस |
| अनुपपुर | 23-अप्रैल-2018 |
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने मीडिया से अपील की है कि वे दुराचारियों को सख्त दण्ड देने के केन्द्र सरकार द्वारा तैयार अध्यादेश का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। बुरहानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं के आत्म-विश्वास में वृद्धि होगी और अपराधियों में दुराचार के अपराध के प्रति भय व्याप्त होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार इस तरह का कानून बनाने का प्रस्ताव तैयार कर चुकी हैं। यह प्रस्ताव विधानसभा से पारित कर राष्ट्रपति की ओर भेजा जा चुका है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि कठोर कानून लागू करने के पीछे सरकार की मंशा अपराधी को दण्ड देने के साथ-साथ अन्य अपराधियों में अपराध के प्रति भय पैदा करने की भी होती हैं। नया कानून पारित हो जाने पर दो माह में बलात्कार के प्रकरण की सुनवाई न्यायालय को पूर्ण करनी होगी। अपराधी को अग्रिम जमानत देने का प्रावधान इस कानून के तहत समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने इस अध्यादेश को प्रभावशील करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति की सराहना की है। बुरहानपुर में गत दिनों असामाजिक तत्वों द्वारा कुछ समय के लिए उत्पन्न किये गये साम्प्रादायिक तनाव को लेकर मंत्री श्रीमती चिटनिस ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस घटना के जिम्मेदार अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि बुरहानपुर का इतिहास आपसी सद्भाव एवं समरसता का रहा है। हम सभी को मिलकर इस परम्परा को कायम रखना है। |
Monday, April 23, 2018
दुराचारियों को फाँसी देने के कानून का व्यापक प्रचार करे मीडिया - मंत्री श्रीमती चिटनिस
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
सफलता की कहानी लाख की खेती से हो रहा है आजीविका संवर्धन परंपरागत स्त्रोत से मिला आय का साधन अनूपपुर 21 मार्च 2018/ प्राचीन मह...

No comments:
Post a Comment