भावांतर भुगतान योजना में पंजीयन हेतु विशेष ग्राम सभा का आयोजन 21 मार्च को
अनूपपुर | 20-मार्च-2018
कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में 21 मार्च 2018 को मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना के पंजीयन एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के पंजीयन और लाभ के प्रचार प्रसार के लिये विशेष ग्राम सभा आयोजित करने के निर्देश जारी किये हैं।

उप संचालक कृषि विकास एवम कृषक कल्याण श्री एन डी गुप्ता ने बताया कि भावांतर भुगतान योजना के पंजीयन की अंतिम तिथि 24 मार्च 2018 है। आपने किसान भाइयों सेसाए अपील की है कि अंतिम तिथि 24 मार्च की प्रतीक्षा किये बिना इस योजना के लिये पंजीयन करायें।पंजीयन सभी सहकारी समितियों में निःशुल्क किया जा रहा है। किसान बोयी गई फसल के क्षेत्रफल की जानकारी, बैंक पासबुक की छायाप्रति, आधार कार्ड पंजीयन तथा खसरे की प्रति के साथ पंजीयन के लिए आवेदन कर सकते हैं। समितियों में किसानों का आनलाइन पंजीयन किया जा रहा है। पंजीयन कराने के बाद किसान पंजीयन संख्या की पर्ची अवश्य प्राप्त करें। साथ ही असंगठित मजदूरों के पंजीयन ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर 27 मार्च 2018 से प्रारम्भ किया जायेगा

No comments:
Post a Comment