| तरंग में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 92 आवेदन में से 20 आवेदनों का मौके पर ही किया गया निराकरण |
| तरंग के पटवारी को निलंबित करने तथा राजस्व निरीक्षक की विभागीय जांच के कलेक्टर ने दिए निर्देश |
| अनुपपुर | 20-मार्च-2018 |
जनसमस्या निवारण शिविर में अपर कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. आर.पी. तिवारी, एसडीएम पुष्पराजगढ़ श्री बालागुरु के., मुख्य चिकित्सा एवं स्वा. अधिकारी डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव, उप संचालक कृषि श्री एन.डी. गुप्ता, कार्यपालन यंत्री लो.स्वा.यांत्रिकी श्री एच.एस. धुर्वे, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री सी.एम. शुक्ला, महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती मंजूषा शर्मा, जिला आपूर्ति अधिकारी श्री विपिन पटेल, तहसीलदार श्री पंकज नयन तिवारी, सीईओ जनपद पंचायत श्री आर.पी. त्रिपाठी, सहायक यंत्री श्री डी.एस. भदौरिया, उपयंत्री श्री अभिषेक श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री शर्मा ने पेयजल की समीक्षा करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों का सघन भ्रमण कर आवश्यकतानुसार पेयजल संकट का समाधान सुनिश्चित करें। आपने सरई में तालाबों के गहरीकरण तथा तरंग में स्टॉप डेम की सफाई एवं बोरी बंधान कर जल संग्रहण के निर्देश दिए। जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्यवाही की जानकारी दी गई। शिविर में 92 आवेदन में से 20 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। कलेक्टर ने ग्रामीणों की शिकायतों पर तरंग के पटवारी श्री हरीश पवेल को निलंबित करने तथा राजस्व निरीक्षक के विरूद्ध विभागीय जांच शुरु करने के निर्देश संबंधित एसडीएम एवं तहसीलदार को दिए। तहसीलदार पुष्पराजगढ़ ने मौके पर ही कोर्ट लगाकर तीन आवेदनों का निराकरण किया। |
Tuesday, March 20, 2018
तरंग में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 92 आवेदन में से 20 आवेदनों का मौके पर ही किया गया निराकरण तरंग के पटवारी को निलंबित करने तथा राजस्व निरीक्षक की विभागीय जांच के कलेक्टर ने दिए निर्देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद अनूपुपर के ग्राम पंचायत छोहरी के रोजगार सहायक को शौचालय निर्माण कार्य नही कराये जाने पर शोकॉज नोटिस अनुपपुर | 14-जून-2018 ...
-
शिक्षकों की भर्ती हेतु विशेष जॉब फेयर आज अनुपपुर | 09-अगस्त-2018 जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सीमा वर्मा ने बताया...
-
सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक की पत्नी को 15 हजार रुपए मंजूर - अनुपपुर | 08-सितम्बर-2017 कलेक्टर श्री अजय ...
-
आदर्श आचरण संहिता के समय मीडिया से अपेक्षित आचरण के सम्बंध में प्रेस वार्ता आज 4 अक्टूबर को अनूपपुर 3 अक्टूबर 2018/ आगामी विधानसभा निर्वाचन-...
-
पूर्व सेवानिवृत्त पेंशन भोगियों और परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन का पुनरीक्षण वित्त विभाग ने जारी किये निर्देश अनुपपुर | 12-जून-2018 ...

No comments:
Post a Comment