| स्व सहायता समूह के क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान हेतु नाबार्ड द्वारा अनूपपुर के संगम स्व सहायता समूह को प्रथम पुरस्कार |
| सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव का सशक्त माध्यम बन रहा है आजीविका समूह |
| अनुपपुर | 24-मार्च-2018 |
विदित हो कि देश में स्व सहायता समूह की शुरूआत सर्वप्रथम नाबार्ड द्वारा ही की गयी थी। नाबार्ड द्वारा प्रायोजित इस पुरस्कार समारोह के लिए स्व सहायता समूह के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विभिन्न श्रेणियों में आवेदन आमंत्रित किये गये थे, इसी मे से एक सर्वश्रेष्ठ स्व सहायता समूह श्रेणी में जिले के अनुपपुर विकासखंड के ग्राम सकोला के संगम स्व सहायता समूह का आवेदन भी सर्वश्रेष्ठ स्व सहायता समूह श्रेणी में नामांकित किया गया था। जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनूपपुर के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में म.प्र.दीन दयाल अन्त्योदय योजना, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित स्व सहायता समूह को प्रदेश मे सर्वश्रेष्ठ स्व सहायता समूह के रूप मे पुरस्कृत होना संपूर्ण जिले के लिए गौरव की बात है। स्व सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण गरीब परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव का एक नया अध्याय प्रारंभ हुआ है और यह पुरस्कार इस बात की पुष्टि करता है। संगम स्व सहायता समूह दिनांक 6 जुलाई 2014 को गठित हुआ था, जिसमें कुल 14 सदस्य हैं, समूह में सम्मिलित प्रति सदस्य 10 रू प्रति सप्ताह बचत करते हैं, प्रति सदस्य बचत राशि रू 2030/- है, समूह की कुल बचत राशि 26440/- रू है तथा समूह को बैंक से प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय बैंक लिंकेज के रूप में क्रमशः रू 50 हजार, 1 लाख तथा 2 लाख रू प्राप्त हो चुके हैं। आजीविका मिशन द्वारा समूह को 15000/- रू चक्रीय कोश तथा 40000/- रू सामुदायिक निवेश निधि के रूप में प्रदान किया जा चुका है। समूह के समस्त सदस्यों द्वारा कुल 279350 रू ऋण के रूप में लेकर विभिन्न आजीविका गतिवधियों के माध्यम से अपनी आजीविका को संवहनीय बना रहे हैं, लिये गये ऋण में से 176350 /- रू ऋण वापसी की जा चुकी है, ऋण पर ब्याज के रूप में कुल 52915 रू समूह को प्राप्त हो चुके हैं। संगम स्व सहायता समूह द्वारा ही जिले में ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य प्रति जागरूकता एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए सर्वप्रथम सेनेटरी नैपकिन रिपैकेजिंग इकाई की शुरूआत की गयी थी, जो वर्तमान मुस्कान सेनेटरी नैपकिन समिति के रूप में रिपैकेजिंग का कार्य वृहद रूप से सफलता पूर्वक संचालित है। संगम स्व सहायता समूह को प्रथम पुरस्कार प्राप्त होने पर कलेक्टर अजय कुमार शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. आर.पी.तिवारी, डीडीएम नाबार्ड श्री संजय सोनी तथा जिला परियोजना प्रबंधक श्री शशांक प्रताप सिंह ने स्व सहायता समूह के समस्त सदस्यों, पदाधिकारियों तथा आजीविका मिशन अनूपपुर के ब्लाक प्रबंधक श्री धर्मेन्द्र गुप्ता एवं उनकी समस्त टीम के सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की हैं। |
Saturday, March 24, 2018
स्व सहायता समूह के क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान हेतु नाबार्ड द्वारा अनूपपुर के संगम स्व सहायता समूह को प्रथम पुरस्कार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment