| आंगनबाडी कार्यकर्ताओं का खण्ड स्तरीय ईसीसीई प्रशिक्षण 10 मार्च तक |
| अनुपपुर | 08-मार्च-2018
|
शासन के निर्देशानुसार एकीकृत बाल विकास विभाग परियोजना अंतर्गत 05 मार्च से 10 मार्च तक कुल 06 दिवसीय ईसीसीई प्रशिक्षण का आयोजन 04 बैच मे प्रति बैच 40-40 के ग्रुप मे किया जा रहा है। प्रथम बैच में प्रशिक्षण अनूपपुर वार्ड क्रं. 07 में मास्टर ट्रेनर पर्यवेक्षक जयश्री शुक्ला, सरिता पटेल, द्वितीय बैच सामुदायिक भवन बदरा मे पर्यवेक्षक हीरा धुर्वे, गिरिजा परस्ते, तृतीय बैच सामुदायिक भवन कोतमा मे पर्यवेक्षक देवकी मराबी, सिया देवी, चतुर्थ बैच में पर्यवेक्षक मीरा रौतेल एवं ईसीसीई. समन्वयक विभा पटेल के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षणार्थियों को 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों की प्रारंभिक बाल अवस्था देखभाल एवं शिक्षा, बच्चों की शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास हेतु आंगनबाडी केन्द्रों का समय सारिणी के अनुसार संचालन एवं कैलेण्डर की थीम के अनुसार बच्चों को गतिविधियां कराने के संबंध मे जानकारी दी जा रही है। महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी के द्वारा प्रत्येक बैच मे उपस्थित होकर मां के गर्भ मे अर्थात गर्भावस्था के दौरान, जन्म से 03 वर्ष तक, 3-6 वर्ष तक प्रारंभिक बाल अवस्था एवं देखभाल के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गई।
|
Thursday, March 8, 2018
आंगनबाडी कार्यकर्ताओं का खण्ड स्तरीय ईसीसीई प्रशिक्षण 10 मार्च तक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment