| मास्टर फेसिलेटर एवं फेसिलेटर पद हेतु आवेदन 10 मार्च तक आमंत्रित |
| - |
| अनुपपुर | 07-मार्च-2018 |
राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा निर्देश दिया गया है कि राज्य एवं जिलों के शिक्षकों के प्रभावी प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु मास्टर फेसिलेटर (केआरपी/एसआरजी) तथा फेसिलेटर (डीआरजी/एमटी) का चयन किया जाना है। इसमे पूर्व से प्रशिक्षण प्रदान कर रहे एसआरजी, डीआरजी, एमटी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी एजुकेशन पोर्टल के वेबसाइट educationportal.mp.gov.in/otms के माध्यम से 10 मार्च 2018 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस हेतु डाईट के फेकिल्ट सदस्य, समस्त बीएसी एवं जन शिक्षकों को आवेदन करना अनिवार्य है। बीएसी एवं जन शिक्षको को यह अधिकार होगा कि वे प्राथमिक स्तर अथवा माध्यमिक स्तर में संचालित विषयानुसार आवेदन कर सकते है। आवेदन न करने की स्थिति में सभी अभ्यर्थियों, डाईट के फेकिल्ट सदस्यों, जनशिक्षक, बीएसी को प्रीटेस्ट देना होगा एवं बिना मानदेय के अनिवार्यतः प्रशिक्षण प्रदान करना होगा। ऐसा न करने की दशा में संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी।
प्राथमिक स्तर हेतु माक टेस्ट एवं प्री टेस्ट 13 मार्च 2018 एवं माध्यमिक स्तर हेतु माक टेस्ट एवं प्री टेस्ट 15 मार्च 2018 को प्रातः 11 बजे शा. मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रम्सा अनूपपुर में आयोजित किया जावेगा। |
Thursday, March 8, 2018
मास्टर फेसिलेटर एवं फेसिलेटर पद हेतु आवेदन 10 मार्च तक आमंत्रित -
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment