| मोगली बाल उत्सव की शाला से राज्य-स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएँ |
| आयुक्त लोक शिक्षण कार्यालय ने जारी किये आदेश |
| अनुपपुर | 06-सितम्बर-2017 |
विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति प्रेम, लगाव और उत्तरदायित्व की भावना जाग्रत करने के मकसद से प्रदेश में प्रति वर्ष मोगली बाल उत्सव आयोजित किया जाता है। इस वर्ष मोगली बाल उत्सव 26 अगस्त से दो वर्ग कनिष्ठ और वरिष्ठ स्तर पर शुरू हो गया है। मोगली बाल उत्सव में शाला-स्तर से राज्य-स्तर तक प्रतियोगिताएँ होंगी। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा-5 से 8 और वरिष्ठ वर्ग में कक्षा-9 से 12 तक के विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। प्रतियोगिता के सिलसिले में आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय ने जिला शिक्षाधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं।
शाला-स्तर की निबंध प्रतियोगिता कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग के लिये 26 अगस्त को आयोजित की जा चुकी है। इसके बाद विकासखण्ड-स्तर पर 22 सितम्बर को कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग के लिये लिखित प्रश्न-पत्र होंगे। जिला-स्तर पर कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग के लिये 26 अक्टूबर को प्रश्न-मंच होगा। वरिष्ठ वर्ग के लिये जो विषय निर्धारित किये गये हैं, उनमें वन अधिकारों को मान्यता, प्रदूषण के कारण एवं निवारण, बढ़ते बीहड़-घटते वन, यदि पानी हुआ बर्बाद तो हम कैसे रहेंगे, शामिल हैं। कनिष्ठ वर्ग के लिये जिन विषयों का निर्धारण किया गया है, उनमें धरती का लिबास पेड़-पौधे, नर्मदा नदी प्रदेश की जीवन-रेखा, ताल-तलैया प्रकृति के श्रंगार, सफेद शेर मध्यप्रदेश के गौरव प्रमुख हैं। विकासखण्ड-स्तर पर लिखित प्रश्न प्रतियोगिता होगी। यह प्रतियोगिता 22 सितम्बर को प्रातरू 11 बजे प्रत्येक जिले के विकासखण्ड में संकुल-स्तर पर होगी। लिखित प्रश्न प्रतियोगिता के परिणाम 25 सितम्बर को घोषित किये जायेंगे। विकासखण्ड-स्तर पर प्रतियोगिता में से कनिष्ठ वर्ग का एक छात्र और एक छात्रा, इसी तरह वरिष्ठ वर्ग में एक छात्र और एक छात्रा का चयन किया जायेगा। जिला-स्तर पर मौखिक प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता 26 अक्टूबर को होगी। यह प्रतियोगिता जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट विद्यालय में होगी। मोगली बाल उत्सव के संबंध में सभी शासकीय शालाओं के प्राचार्यों को निर्देश जारी किये गये हैं। विद्यार्थी इस संबंध में अपने प्राचार्यों से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। |
Wednesday, September 6, 2017
मोगली बाल उत्सव की शाला से राज्य-स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएँ आयुक्त लोक शिक्षण कार्यालय ने जारी किये आदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment