भारत छोड़ो आंदोलन की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर ‘‘न्यू इंडिया मंथन-संकल्प से सिद्धी कार्यक्रम’’ का आयोजन 7 सितम्बर को मध्यान्ह 1:30 बजे से स्वसहायता भवन अनूपपुर में किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश शासन के सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम एवं उच्च शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं अनूपपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री संजय सत्येन्द्र पाठक रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहडोल संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री ज्ञान सिंह करेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक अनूपपुर श्री रामलाल रौतेल, विधायक पुष्पराजगढ़ श्री फुन्देलाल सिंह मार्को, विधायक कोतमा श्री मनोज अग्रवाल, जिला पंचायत अनूपपुर की अध्यक्ष श्रीमती रूपमती सिंह, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री राम सिंह आर्मो, जिला पंचायत कृषि स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री सुदामा सिंह रहेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा आगामी 5 वर्षों में प्राप्त की जा सकने वाली उपलब्धियों का प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, शासकीय अधिकारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, धर्मगुरु, विद्यार्थी, युवा, समाजसेवी, स्वैच्छिक संगठन तथा पत्रकारों की सहभागिता होगी। इसी दिन प्रात: काल आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा रैली आयोजित की जाएगी। नगरपालिकाओं द्वारा स्वच्छता अभियान का संचालन किया जाएगा तथा कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का भाषण सुनाया जाएगा। कलेक्टर श्री शर्मा ने कार्यक्रम को गरिमामय बनाने हेतु विभिन्न विभागों जन अभियान, कृषि, उद्यानिकी, आदिम जाति कल्याण विभाग, नगरपालिका, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों को आवश्यक दायित्व सौंपा है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment