Friday, August 31, 2018

कलेक्टर ने किया दिव्यांग छात्रावास का औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने किया दिव्यांग छात्रावास का औचक निरीक्षण

अनूपपुर 31 अगस्त 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने आज 31 अगस्त को अनूपपुर ज़िला मुख्यालय में संचालित सीडबल्यूएसएन(दिव्यांग) छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। आपने छात्रावासों में बच्चों के कमरों, सुविधाओं, शौचालयों एवं किचन के साथ खाने का निरीक्षण किया। आपने उपस्थित वॉर्डन एवं शिक्षको से छात्रावास की सुचारू व्यवस्था हेतु आवश्यकताओं के सम्बंध में पूँछतांक्ष की। आपने दिव्यांग छात्रों के बेहतर शिक्षण हेतु शिक्षण सामग्री एवं शिक्षकों की उपलब्धता के सम्बंध में जानकारी माँगी है। आपने समझाया दिव्यांग छात्रों की ज़रूरतें विशेष रहती हैं उनकी पूर्ति हेतु एवं समझ हेतु संवेदनाएँ आवश्यक है।इस अवसर पर छात्रावास वॉर्डन श्री बबलू कुमार कनौजिया एवं शिक्षिका श्रीमती कविता सोनी उपस्थित थे।

शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत होगी बेटियाँ - मुख्यमंत्री श्री चौहान

शिक्षकों की भर्ती में 50 प्रतिशत होगी बेटियाँ - मुख्यमंत्री श्री चौहान 
मुख्यमंत्री ने पृथ्वीपुर को दी 21 करोड़ के निर्माण कार्यों की सौगात 
अनुपपुर | 31-अगस्त-2018
 
   
    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज टीकमगढ़ जिले के पृथ्वीपुर में कहा कि सितम्बर माह में शिक्षकों की भर्ती की जायेगी। इसमें 50 प्रतिशत स्थान बेटियों के लिये होंगे। श्री चौहान पृथ्वीपुर में 21 करोड़ से भी अधिक के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन करने के बाद विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि संबल योजना प्रदेश में गरीबों की जिन्दगी बदलने का अभियान है। राज्य सरकार ने गरीबों की जिन्दगी को खुशहाल बनाने के लिये अपना खजाना खोल दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कथनी और करनी में कोई अन्तर नहीं है। सरकार जो कहती है, वह करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पूर्ववर्ती सरकारों की तरह गरीबी हटाने का सिर्फ नारा ही नहीं दिया है, बल्कि गरीबों के साथ न्याय किया है। उन्होंने विकास और जन-कल्याण की राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि पृथ्वीपुर क्षेत्र में 173 करोड़ लागत की समूह नल-जल योजना पूरी हो गई है। अब इस योजना से क्षेत्र के सभी 150 गाँवों में नल के माध्यम से घर-घर पानी पहुँचाया जायेगा।
केन-बेतवा परियोजना से प्रदेश को भी मिलेगा पानी
    श्री चौहान ने कहा कि बान-सुजारा सिंचाई परियोजना से बुन्देलखंड के इस अंचल में हरियाली, खुशहाली और समृद्धि आयेगी। केन-बेतवा परियोजना की चर्चा करते हुए बताया कि प्रदेश के हिस्से के पानी के बारे में उत्तरप्रदेश सरकार से बातचीत चल रही है। हमें अपने हिस्से का पानी मिलेगा, जिससे इस क्षेत्र की सिंचाई की तस्वीर ही बदल जायेगी। राज्य सरकार ने सिंचाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
    श्री चौहान ने सौभाग्य योजना की जानकारी देते हुए कहा कि हर गाँव, मजरे और टोलों में बिजली पहुँच रही है। वह दिन दूर नहीं, जब हर गरीब के घर में बिजली से उजाला होगा। श्री चौहान ने कहा कि संबल योजना में गरीब परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए राज्य सरकार हर तरह की सुविधाएँ और सहायता मुहैया करवा रही है। उन्होंने इन परिवारों का आव्हान किया कि बच्चों की उच्च शिक्षा के खर्चें की चिंता छोड़ उन्हें खूब पढ़ाये, आगे बढ़ाये, पूरी व्यवस्था राज्य सरकार करेगी।
    इस मौके पर केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, प्रभारी मंत्री श्री रुस्तम सिंह, विधायक श्रीमती अनीता सुनील नायक और श्री अनिल जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पर्वतलाल अहिरवार, अन्य जन-प्रतिनिधि और विशाल जन-समुदाय मौजूद था।
हर्षिता तोमर बनी सबसे कम उम्र की एशियन गेम्स पदक विजेता 
खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने दी बधाई 
अनुपपुर | 31-अगस्त-2018
 
   
    होशंगाबाद जिले की 16 वर्षीय हर्षिता तोमर मध्यप्रदेश की पहली ऐसी कम उम्र की खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने एशियन गेम्स में पदक हासिल किया है। हर्षिता तोमर ने जर्काता में चल रहे एशियन गेम्स के सेलिंग (लेसर4.7) प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया है।
    खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने हर्षिता की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश सेलिंग अकादमी की खिलाड़ी हर्षिता तोमर ने एशियन गेम्स में पुरूषों को पछाड़ते हुए प्रदेश को पहला व्यक्तिगत पदक दिलवाया है। श्रीमती सिंधिया ने कहा है कि ये बस शुरूआत है, मध्यप्रदेश में खेल और खिलाड़ियों का भविष्य बेहतरीन प्रशिक्षकों के हाथों में है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं के माध्यम से खिलाड़ी अपना बेहतर प्रदर्शन कर रहे है।
    उल्लेखनीय है कि पिछले तीन सालों में मध्यप्रदेश सेलिंग अकादमी की हर्षिता तोमर ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तीन स्वर्ण पदक तथा एक कांस्य पदक हासिल किया है। 

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें