Monday, May 14, 2018

आयुक्त शहडोल संभाग श्री जैन ने संभाग में पेयजल व्यवस्था, असंगठित मजदूरों के पंजीयन, भावान्तर योजना आदि की समीक्षा की

आयुक्त शहडोल संभाग श्री जैन ने संभाग में पेयजल व्यवस्था, असंगठित मजदूरों के पंजीयन, भावान्तर योजना आदि की समीक्षा की 
 
अनुपपुर | 14-मई-2018
 
 
    आयुक्त शहडोल संभाग श्री जे.के. जैन ने आज आयुक्त सभागार में संभाग के तीनों जिलों के कलेक्टरों के साथ संभाग में पेयजल व्यवस्था, असंगठित मजदूरों के पंजीयन, भावान्तर योजना आदि की समीक्षा की।
    आयुक्त श्री जैन ने संभाग के कलेक्टरों को निर्देशित किया कि वे ग्रीष्मकाल के दौरान पेयजल पर सतत निगरानी रखें तथा जहां आवश्यक हो परिवहन की व्यवस्था करायें। जिले के जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करें तथा उनसे भी सुझाव प्राप्त करें। आपने असंगठित क्षेत्र के जिन श्रमिकों का पंजीयन किया गया है, उन्हे पंजीयन पुमाण पत्र वितरित करें तथा लाभान्वित कराना भी सुनिश्चित करें। इसी तरह तेन्दूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका सहित अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित किया जाय। आयुक्त श्री जैन ने कहा कि उपार्जन हेतु आने वाले किसानों हेतु केन्द्रों में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो, उनके भुगतान समय पर हों तथा उपार्जित अन्न का शीघ्रता के साथ परिवहन किया जाय। आपने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खराब ट्रान्सफारमर भी समय-सीमा में बदल जाना चाहिए। बैठक में वन संरक्षक शहडोल वृत्त, कलेक्टर शहडोल श्री नरेश पाल, कलेक्टर अनूपपुर श्री अजय शर्मा, कलेक्टर उमरिया श्री माल सिंह, पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री सुशांत सक्सेना तथा जीनों जिलों के वन मण्डलाधिकारी उपस्थित थे। 

आयुक्त शहडोल संभाग श्री जैन ने 17 मई को मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित दौरे कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

आयुक्त शहडोल संभाग श्री जैन ने 17 मई को मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित दौरे कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की 

अनुपपुर | 14-मई-2018
 
 

    आयुक्त शहडोल संभाग श्री जे.के. जैन ने 17 मई को मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित दौरे कार्यक्रम की तैयारियों की आज आयुक्त सभागार में समीक्षा की। बैठक में चरण पादुका वितरण कार्यक्रम, तेन्दूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम, पंजीकृत असंगठित मजदूरों के प्रमाण पत्रों के वितरण की तैयारी, विभिन्न विभागों द्वारा लगायी जाने वाली विकास प्रदर्शनी की तैयारी आदि के संबंध में कलेक्टरों से जानकारी प्राप्त की। आपने कहा कि गर्मी को देखते हुए कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए पेयजल की पुख्ता व्यवस्था रखी जाय। वाहनों की पार्किंग एवं बैठक व्यवस्था को सुगम बनाया जाये। बैठक व्यवस्था जिलेवार एवं जनपदवार की जाय जो स्टालों के पास हो। मुख्यमंत्री जी द्वारा विभिन्न हितग्राहीमुलक योजनाओं में लाभान्वित करने हेतु चिन्हित हितग्राहियों की बैठक व्यवस्था पृथक से की जाय। बैठक मेंश्वन संरक्षक शहडोल वृत्त, कलेक्टर शहडोल श्री नरेश पाल, कलेक्टर अनूपपुर श्री अजय शर्मा, कलेक्टर उमरिया श्री माल सिंह, पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री सुशांत सक्सेना तथा जीनों जिलों के वन मण्डलाधिकारी उपस्थित थे।
   आयुक्त श्री जैन ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल लालपुर हवाई पट्टी का भी तीनों जिलों के अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

शासकीय कार्य के प्रति कर्मचारियों में संतुष्टि होना आवश्यक-कमिश्नर

शासकीय कार्य के प्रति कर्मचारियों में संतुष्टि होना आवश्यक-कमिश्नर 

अनुपपुर | 14-मई-2018
 
 
   कमिश्नर शहडोल संभाग श्री जे.के.जैन ने कहा है कि शासकीय कार्यों के प्रति अधिकारियों, कर्मचारियों में संतुष्टि का भाव होना आवश्यक है। उन्होने कहा है कि कमिश्नर कार्यालय के सभी अधिकारी, कर्मचारी शासकीय कार्य पूर्णतः पारदर्शिता एवं सुचिता के साथ करें। कमिश्नर ने कहा है कि आम लोगों से प्राप्त होने वाले आवेदनों और शिकायतों का निराकरण समय पर हो, आम लोगों का कार्य त्वरित हो, आम लोगों के प्रति अधिकारियों, कर्मचारियों का व्यवहार सद्भाव पूर्ण हो यह सभी अधिकारी, कर्मचारी सुनिश्चित करें। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री जे.के.जैन आज कमिश्नर कार्यालय में अधिकारियों, कर्मचारियों से सौजन्य भेंट के बाद यह बात कही। कमिश्नर ने कहा कि सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों, आरसीएमएस के प्रगति, समाधान एक दिवस की प्रगति का वह प्रतिदिन अवलोकन करेंगें तथा प्रयास करेंगें कि शिकायतों का समय पर निराकरण सुनिश्चित हो।
   कमिश्नर ने यह भी निर्देश दिये हैं कि असंगठित श्रमिकों के पंजीयन तथा सत्यापन के कार्य का वह प्रतिदिन अवलोकन करेंगें। इसकी प्रगति की जानकारी उन्हें प्रतिदिन दी जाये। इस अवसर पर कमिश्नर शहडोल संभाग द्वारा कमिश्नर कार्यालय के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को सौंपे गये दायित्वों के संबंध में जानकारी ली गई।
 

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें