Saturday, April 21, 2018

सिविल सेवा दिवस के समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का ऊदबोधन अनूपपुर के लोकसेवको ने सुना

सिविल सेवा दिवस के समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का ऊदबोधन अनूपपुर के लोकसेवको ने सुना

अनूपपुर 21 अप्रैल 2018/विज्ञान भवन नई दिल्ली में लोक सेवकों को आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना एवं डिजिटल भुगतान के प्रोत्साहन हेतु उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलो को प्रधानमंत्री जी द्वारा सम्मानित किया गया।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आज न्यू पाथवेज़ एवं ऐस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट पुस्तक का विमोचन किया। नवाचारों की पुस्तक में अनूपपुर के डिजिटल नवाचार का उल्लेख है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष पुष्पराजगढ़ जनपद के बड़ी तुम्मी, पड़मनिया एवं सरई में प्रोजेक्ट सुगम अंतर्गत संचार सुविधा उपलब्ध कराने  नवाचार किया गया था। जिससे क्षेत्र के लगभग 3000 लोग लाभान्वित हो  रहे हैं।
यह नवाचार अब समस्त देश के लिए ऐसी समस्याओं में मार्गदर्शक का कार्य करेगा।

मध्यप्रदेश के नीमच जिले को प्रधानमंत्री आवास योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन  के लिए सम्मानित किया गया है।

कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के श्रवण एवं दर्शन के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में व्यवस्था की गयी थी। जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम का श्रवण एवं दर्शन किया गया।

डिजिटल नवाचार का दिल्ली से जारी हुआ समाचार सिविल सेवा दिवस मे आज विज्ञान भवन दिल्ली मे प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा किया गया पुस्तक का विमोचन



डिजिटल नवाचार का दिल्ली से जारी हुआ समाचार 
सिविल सेवा दिवस मे आज विज्ञान भवन दिल्ली मे प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा  किया गया पुस्तक का विमोचन 
3000 से अधिक लोगों तक पहुंचाई इंटरनेट सुविधा



अनूपपुर 21 अप्रैल 2018 / अनुपपुर ज़िले मे  शासन द्वारा क्रियान्वित योजनाओ के माध्यम से यहाँ के निवासियों को लाभान्वित करने के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा सतत प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अजय शर्मा के मार्गदर्शन मे समस्त अधिकारियों द्वारा सदैव यह प्रयास किया गया है कि शासन की जनहितकारी योजनाओ का लाभ अंतिम छोर मे उपस्थित व्यक्ति तक भी पहुँच सके। परंतु कई बार इस विकासपरक सोच के क्रियान्वयन मे आधारभूत कमियाँ आड़े आ जाती है। 
अनुपपुर के सुदूर पहाड़ियों से घिरे हुए पुष्पराजगढ़ अंचल मे ऐसी ही समस्याओ का सामना ज़िला प्रशासन को करना पड़ा। पहाड़ियों और प्राकृतिक सुंदरता से घिरी हुई पुष्पराजगढ़ की ग्राम पंचायतों पड़मनिया, बड़ी तुम्मी एवं सरई के निवासियों की आजीविका का मुख्य साधन वनोपज़ है, यहाँ पर प्राकृतिक चुनतियों के कारण ज़िला प्रशासन के नवाचार से पहले मोबाइल संपर्क की कोई व्यवस्था नहीं थी। साथ ही कम संख्या मे लोगों के कारण किसी भी संचार कंपनी के लिए यहाँ सेवा प्रदाय करना वित्तीय आधार पर व्यवहारिक तौर से उपयुक्त नहीं था। ऐसे मे सुविधाओं की व्यवस्था के लिए संभाव्यता परीक्षण एवं मोबाइल टावर लगाने के लिए वेंडर की उपलब्धता के साथ टावर लगाने के लिए प्राकृतिक उच्चावच से भरे इस क्षेत्र मे उपयुक्त स्थान  का चयन एक बड़ी समस्या थी। अपने आप मे एक नयी समस्या जिसका समाधान अब तक देश मे कहीं नहीं किया गया इस वजह से  ज़िला प्रशासन के पास इसके लिए कोई मार्गदर्शन नहीं था।
इन परिस्थितियों मे भी लोगों को सेवा प्रदाय करने की चाह का दमन नहीं हुआ । कलेक्टर श्री अजय शर्मा एवं तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत  श्री केवीएस चौधरी द्वारा संपर्क  अंतराल, सेवा प्रदाय मे देरी  की समस्या का  हल निकालने के लिए किया गया नवाचार। डिजिटल इंडिया की पहल प्रोजेक्ट सुगम के माध्यम से  आपके द्वारा रेलवे के अधिकारियों से संपर्क कर स्थान के लिए उपयुक्त एक विशेष टावर का चयन किया गया। इस टावर मे रेडियो फ्रिक्वेन्सी का उपयोग कर इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था थी। इस टावर का सोर्स शहडोल मे उपस्थित मुख्य टावर है। बिजली की लगातार निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सोलर पैनल का उपयोग किया गया।

डिजिटल इंडिया के स्वप्न के क्रियान्वयन का उपयुक्त उदाहरण  है यह पहल 

अपने आप मे बिलकुल नया यह प्रयोग भारत सरकार के डिजिटल इंडिया के स्वप्न के क्रियान्वयन का उपयुक्त उदाहरण है। आज इस प्रोजेक्ट के माध्यम से पुष्पराजगढ़ की ग्राम पंचायतों पड़मनिया, बड़ी तुम्मी, सरई  के साथ आस पास के ग्रामो के लगभग 3000 निवासियों को मोबाइल एवं इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध है।  यहाँ के निवासियों को अब आधार एवं अन्य ऑनलाइन शासकीय सुविधाओं के लिए भटकना नहीं पड़ता , ये सब सुविधाएं अब उनके क्षेत्र मे ही उपलब्ध हैं। ई किओस्क के माध्यम से बैंकिंग सुविधाएं भी क्षेत्र के निवासियों को प्राप्त हो रही है।  इन ग्रामो के नागरिकों  को आज शासन की उपलब्धता महसूस हो रही है।
 इस नवाचार को देश के हर ज़िले मे हर प्रशासनिक अधिकारी तक पहुंचाने के लिए  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा विमोचित पुस्तक न्यू पाथवेज़ मे नवाचारों मे जगह दी गयी है । कभी चिंता मे फंसा ज़िला प्रशासन आज समस्त भारत के लिए मार्गदर्शक बन गया है।

कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने कहा है कि इस सफल पायलट प्रोजेक्ट के बाद अब इसकी पुनरावृत्ति 10 अन्य ग्राम पंचायतों मे भी संचार सुविधा उपलब्ध कराने के लिए की जाएगी।
  

जनसेवा ही समस्त लोकसेवकों का धर्म - कलेक्टर श्री अजय शर्मा

जनसेवा ही समस्त लोकसेवकों का धर्म - कलेक्टर श्री अजय शर्मा


अनूपपुर 21 अप्रैल 2018/  कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने आज सिविल सेवा दिवस के अवसर पर समस्त लोकसेवकों कों बताया कि कार्य मे निरंतर उत्कृष्टता एवं नागरिकों के उत्थान के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति पुनः समर्पण के लिए  सिविल सेवा दिवस  मनाया जाता है। समाज की प्रगति और जन-कल्याण ही सिविल सेवा का उद्देश्य है और रहना चाहिए। इसलिये सकारात्मक सोच और संवेदना के साथ निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये निरंतर प्रयासरत रहना आवश्यक है।आपने कहा निर्धारित लक्ष्यानुसार नियम, प्रक्रियाओं का निर्माण और क्रियान्वयन करना हर लोक सेवक का नैतिक दायित्व है । शासन की नीतियों का क्रियान्वयन तभी सफल होगा, जब उसका लाभ लक्षित वर्ग को मिलें।श्री शर्मा ने कहा कि जन सेवा ही समस्त लोकसेवकों का धर्म   है।  लोक सेवकों का हर कृत्य सदैव जनसेवा के लिए होना चाहिए। यह सेवा केवल  जीविका का साधन मात्र नहीं है वरन यह एक मौका है जिसके माध्यम से  हम समाज का अपने लोगों का उत्थान करें।  आपने बताया  कि प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने इसी दिन आजादी के बाद नियुक्त प्रथम सिविल सेवा के अधिकारियों को संबोधित किया था, उसी दिन को सिविल सर्विस डे के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2006 मे प्रथम बार इस दिवस को मनाया गया । इस वर्ष हम 12 वां सिविल सेवा दिवस मना रहे हैं।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें