Monday, April 9, 2018

मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री रावत से राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भेंट की

मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री रावत से राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भेंट की 
 
अनुपपुर | 09-अप्रैल-2018
 
   
   भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ओ.पी. रावत से इंदौर में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भेंट कर सुझाव दिए। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती सलीना सिंह, उप चुनाव आयुक्त श्री संदीप सक्सेना, संभागायुक्त श्री संजय दुबे भी उपस्थित थे। राजनैतिक दलों की मुलाकात संभागायुक्त कार्यालय में संपन्न हुई।
   श्री ओ.पी. रावत से भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवाद) और एनसीपी के प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात कर मतदाता सूची के शुद्धिकरण के संबंध में सुझाव दिए। राजनैतिक दलों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.) की कठिनाईयों से भी अवगत करवाया। सभी दलों के प्रतिनिधियों ने कहा कि मतदाता केन्द्रों का युक्ति-युक्तकरण करवाया जाए। शहरों की नई कॉलोनी अथवा बस्ती के मतदाताओं को पंजीकृत (रजिस्टर्ड) करने के लिए अभियान चलाया जाए।
   राजनैतिक दलों ने श्री रावत से यह सुनिश्चित करने कहा कि आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन का अमला पूरी ईमानदारी से और निष्पक्षता से कार्य करें। श्री ओ.पी. रावत ने सभी दलों के सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और गंभीरतापूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

कोतमा नगर के प्रमुख गली चौराहों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

कोतमा नगर के प्रमुख गली चौराहों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च 
अनूपपुर पुलिस अधीक्षक ने नगर के प्रमुख स्थानों में पैदल चलकर लिया जायजा, नगर के रेलवे स्टेशन में भी पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरीक्षण 
अनुपपुर | 09-अप्रैल-2018
 
   
   पुलिस अधीक्षक श्री हितेश चौधरी के मार्गदर्शन से कोतमा अनूपपुर पुलिस अधीक्षक ने 8 अप्रैल दिन रविवार को नगर की प्रमुख चौक-चौराहों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किए। अनुविभागीय पुलिस अधिकारी विजय प्रताप सिंह, थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा सहित भारी संख्या में पुलिस बल नगर के प्रमुख गली चौराहों में पैदल चलकर फ्लैग मार्च किए जा रहें हैं, सभी वर्ग के लोगों को पुलिस द्वारा समझाइश दी जा रही है कि समाज में किसी भी प्रकार से अमन चैन से खिलवाड़ नहीं किया जाएगा, किसी भी वर्ग को लेकर कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक टिप्पणियां, भाषण या मैसेज उत्साह बयान कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर की गली चौराहों में पैदल चलकर जगह-जगह पर जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को निर्देशित किए कि कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है या कोई भी व्यक्ति कानून तोड़ने की कोशिश करेगा उसके साथ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। पुलिस गस्त बढ़ाए जाने व सभी आने-जाने वाले वाहनों के निरीक्षण के भी आदेश दिए हैं।
   पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर के समाज सेवी वा जनप्रतिनिधि व सामान्य लोगों से अपील करते हुए शांतिपूर्वक भाई चारे के साथ रहने की अपील की गई जिससे नगर में अमन चौन शांति कायम रहे। वहीं पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था को देखकर अपराधियों असामाजिक तत्वों मैं खलबली मची हुई है।
वाहन चेकिंग में शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर होगी कार्यवाही
   वही कोतमा पुलिस द्वारा मनेंद्रगढ़ रोड शुक्ला ढाबा के समीप पुलिस ने वाहनों को चेक करते हुए शराब पिए वाहन चालकों का मेडिकल परीक्षण करवाकर आगे की कार्यवाही की जा रही है, जिससे अन्य लापरवाह वाहन चालकों में भय व्याप्त है।
जगह जगह पर पुलिस की पैनी नजर
   सभी सार्वजनिक स्थल भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में पुलिस नजर बनाई हुई है, जिससे नगर में शांति कायम रहे, शांति भंग करने वाले की तत्काल पहचान कर कठोर कानूनी कार्यवाही किया जा सके। वहीं पुलिस द्वारा सोशल मीडिया WhatsApp Facebook पर भी किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट टिप्पणियां नहीं किया जाना चाहिए। पुलिस द्वारा एक वी टीम गठित कर सभी सोशल मीडिया Facebook पर निगाह रखी जा रही है जिससे कि किसी भी प्रकार कि कोई आपत्तिजनक पोस्ट टिप्पणी करता है उस पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने सभी वर्ग समाजसेवी जनप्रतिनिधियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी आज से

चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी आज से 

अनुपपुर | 09-अप्रैल-2018
   
   जिले में चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी मार्कफेड के माध्यम से कृषि उपज मंडियों एवं उपमंडियों में आज से 31 मई के मध्य की जाएगी। कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने सभी किसानों से अपील की है कि वे उक्त समयावधि में अपनी उपज सफाई उपरांत खरीदी केन्द्र पर लाकर विक्रय करें। आपने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें