| किसानों से खेतों में फसलों के अवशेष व नरवाई न जलाने की अपील -कलेक्टर श्री शर्मा |
| अनुपपुर | 23-मार्च-2018 |
कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने बताया है कि किसानों द्वारा गेहूं कटने के बाद बचे हुए फसल अवशेष (नरवाई) जलाना खेती के लिए आत्मघाती कदम सिद्ध हो सकता है। नरवाई जलाने से अन्य खेतों, पशु बाड़े, खलीहान आदि में अग्नि दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। साथ ही मिट्टी की उर्वरता पर भी असर पड़ेता है। धुएं से उत्पन्न कार्बनडाई ऑक्साईड से वातावरण का तापमान बढता है और प्रदूषण में भी वृद्धि होती है, जिससे पर्यावरण पर विपरीत असर पड़ता है। खेती की उर्वरा परत लगभग 6 इंच की ऊपरी सतह पर ही होती है इसमें तरह-तरह के खेती के लिए लाभदायक मित्र जीवाणु उपस्थित रहते हैं। नरवाई जलाने से यह नष्ट हो जाते हैं, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति को नुकसान होता है।
नरवाई जलाने की अपेक्षा अवशेषों और डंठलों को एकत्र कर जैविक खाद जैसे भू-नाडेप, वर्मी कम्पोस्ट आदि बनाने में उपयोग किया जाए तो वे बहुत जल्दी सड़कर पोषक तत्वों से भरपूर जैविक खाद बना सकते हैं। खेत में कल्टीवेटर, रोटावेटर या डिस्कहेरो आदि की सहायता से फसल अवशेषों को भूमि में मिलाने से आने वाली फसलों में जैवांश खाद्य की बचत की जा सकती है। सामान्य हार्वेस्टर से गेहूं कटवाने के स्थान पर स्ट्रारीपर एवं हार्वेस्टर्स का प्रयोग करें तो पशुओं के लिए भूसा और खेत के लिए बहुमूल्य पोषक तत्वों की उपलब्धता बड़ने के साथ मिट्टी की संरचना को बिगड़ने से बचाया जा सकता है। |
Friday, March 23, 2018
किसानों से खेतों में फसलों के अवशेष व नरवाई न जलाने की अपील -कलेक्टर श्री शर्मा
बैंको एवं सहकारी समितियों में गबन करने वालो के विरूद्ध करें सख्त कार्यवाही- कमिश्नर
| बैंको एवं सहकारी समितियों में गबन करने वालो के विरूद्ध करें सख्त कार्यवाही- कमिश्नर |
| अनुपपुर | 23-मार्च-2018 |
कमिश्नर शहडोल श्री रजनीश श्रीवास्तव ने शहडोल संभाग के सभी सभी जिलों के सहकारी बैंकों एवं सहकारी समितियों में राशि का गबन करने वालो और बैंक धोखाधड़ी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें। कमिश्नर ने निर्देश दिये हैं कि शहडोल संभाग के सभी जिलों में सहकारी बैंकों एवं सहकारी समितियों में कूटरचना करके अथवा धोखाधड़ी करके शासकीय राशि गबन करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के सभी प्रकरणों को कलेक्टरों के संज्ञान में लायें। प्रकरण में संज्ञान में लाकर गबन करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के विरूद्ध आर.आर.सी.जारी कर राशि की वसूली करें तथा पुलिस में प्रकरण भी दर्ज करायें। कमिश्नर ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि सहकारिता विभाग में वर्षों से गबन एवं धोखाधड़ी के प्रकरण लंबित हैं ऐसे प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही होना चाहिए अन्यथा जवाबदेह अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। कमिश्नर ने उक्त निर्देश मंगलवार को सहाकारी बैंको एवं सहकारी समितियों में गबन एवं धोखाधड़ी के प्रकरणों की संभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये। बैठक में उपायुक्त सहकारिता श्री बी.एस.परते सहित सहकारी बैंको के अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में कमिश्नर ने अनूपपुर जिले में हुये बैंक गबन के प्रकरण में चर्चा की तथा निर्देश दिये कि अनूपपुर जिले में हुये बैक धोखाधड़ी और गबन के प्रकरणों को अतिगंभीरता से लिया जाये। कमिश्नर का कहना था कि सबसे अधिक बैंक गबन एवं धोखाधड़ी के प्रकरण सबसे अधिक अनूपपुर जिले में हुये हैं। उन्होने निर्देश दिये हैं कि उपायुक्त सहकारिता सभी प्रकरणों की गहनता से जांच कर प्रकरणों में आर.आर.सी. जारी कर राशि की वसूली करने पुलिस में एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। कमिश्नर ने निर्देश दिये हैं कि शहडोल संभाग में लगभग 4 करोड़ की गबन एवं धोखाधड़ी की राशि की वसूली है। सभी प्रकरणों में राशि की वसूली के लिये त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। समीक्षा के दौरान उपायुक्त सहकारिता श्री बी.एस.परते ने बताया कि शहडोल संभाग में सहकारी सोसायटी में गबन के 240 प्रकरण है जिसमें 24 लाख रूपये की वसूली हैं तथा लगभग 4 करोड़ 89 लाख रूपये की राशि वसूली के लिये लंबित है। उन्होने बताया कि सभी प्रकरणों में वसूली की कार्यवाही की जा रही है कुछ प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन हैं।
|
बड़े बकायादारों से करों की अभियान चलाकर करें वसूली -संभागायुक्त
| बड़े बकायादारों से करों की अभियान चलाकर करें वसूली -संभागायुक्त |
| अनुपपुर | 23-मार्च-2018 |
संभागायुक्त शहडोल श्री रजनीश श्रीवास्तव ने गत दिवस कमिश्नर कार्यालय के सभागार में संभाग के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की बैठक के दौरान निर्देशित करते हुये कहा कि कामर्शियल डिफाल्टरों में से 10 सर्वाधिक बकायादारों की सूची तैयारकर अभियान चलाकर कर की वसूली करना सुनिश्चित करें। इसी तरह उन्होने निर्देशित किया कि किसी गरीब को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त श्री जे.के.जैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शहडोल श्री विद्याशंकर चतुर्वेदी, जयसिंहनगर श्री जे.एन.पाण्डेय, धनपुरी श्री रविकरण त्रिपाठी, ब्यौहारी श्री यशवंत वर्मा, खांड श्री रामसेवक हलवाई, पसान श्री अजय श्रीवास्तव, बिजुरी श्री ए.के.तिवारी, कोतमा श्रीनिवास शर्मा, अमरकंटक श्री सुरेन्द्र सिंह उइके, चंदिया रीना राठौर, बुढ़ार श्री शैलेंद्र कुमार सहित तीनों जिलों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित थे।
संभागायुक्त श्री श्रीवास्तव ने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से कहा कि बिना किसी भेदभाव के शिविर लगाकर कर की वसूली करना सुनिश्चित करें। इस दौरान किसी गरीब को परेशान न कर सबसे बड़े बकायादारों से कर की वसूली पहले करें। इसी तरह सम्पत्ति कर की भी वसूली करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस मौके पर उन्होने कहाकि हितग्राही मूलक योजनाओं से अभी तक लाभान्वित किये गये हितग्राहियों की सूची बनाकर बुकलेट तैयार करायें जिसमें हितग्राही का नाम, योजना का नाम, उपलब्ध कराई गई राशि आदि का समावेश भी किया जाना चाहिए। इस अवसर पर संभागायुक्त ने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अपने - अपने नगरीय क्षेत्रों के पात्र हितग्राहियों को अधिक से अधिक ई-रिक्शा लेने हेतु प्रोत्साहित करते हुये बैंकों के माध्यम से ऋण प्रदान करना सुनिश्चित करें। उक्त निर्देश संभाआयुक्त श्री रजनीश श्रीवास्तव ने आज सभागायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में नगर पालिका अधिकारियो को दिये। इसी तरह आयुक्त ने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि वृद्धा पेंशन के हितग्राहियों को समय पर पेंशन का भुगतान हो सके उन्हें भटकना नहीं पड़े। इसी तरह विधवा पेंशन योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर पा़त्र हितग्राहियों को तत्काल विधवा पेंशन का प्रकरण तैयार कर उसे लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। इसी तरह बहुविकलांग पेंशन का कोई भी पात्र हितग्राही पेंशन से वंचित न रहे। उन्होने कहा कि भवन सन्निर्माण कर्मकार मंडल के हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ देने में देरी नहीं की जानी चाहिए, योजना का प्रचार-प्रसार कराने के साथ ही अपने-अपने नगरीय क्षेत्र के पार्षदों का भी सहयोग लेना सुनिश्चित करें। साथ ही शिक्षा प्रोत्साहन योजना का प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किया जाना चाहिए। बैठक में आयुक्त ने अधिकारियो को निर्देशित किया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्धारित लक्ष्य को तत्काल पूरा करें। समय-सीमा के अंदर ही भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्य पूरा न होने की स्थिति में कार्यवाही भी की जा सकती है। इसी तरह उन्होने मुख्य नगर पालिका अधिकारी शहडोल को निर्देशित किया गया कि जयस्तंभ चौक से बाणगंगा तिराहे तक निर्माणाधीन सड़क के कार्य में गति लाई जाये और साथ ही निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित करें। आयुक्त ने संभाग के सभी नगरीय निकाय के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके नगरीय क्षेत्रों में आने वाले 1-2 तालाबों का जनसहयोग से गहरीकरण करायें। इस कार्य में जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं सहित आमजन का भी सहयोग लेना सुनिश्चित करें। आयुक्त श्री श्रीवास्तव ने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय योजनाओं का समाचार पत्रों, फलैक्स, पंपलेट, के माध्यम से नगरीय निकायों मे संचालित सभी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जिन नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री आवास हेतु भूमि नहीं है वे अपने जिले के कलेक्टर से मिलकर समस्या का निदान करें। इसी तरह किसी भी विभागीय योजना के प्रकरण वरिष्ठ कार्यालयों में लंबित है तो कलेक्टर को कमिश्नर को बताते हुये डीओ लेटर लिखाना सुनिश्चित करें, अन्यथा आपके विरूद्ध कार्यवाही भी हो सकती है। इस मौके पर शहरी अधोसंरचना एवं पेयजल योजना की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर आयुक्त कहा कि जिन नगरीय निकायों के मामले कोर्ट में लंबित है उनका जबाब समय सीमा के अंदर दें और उसमें किसी तरह की कोताही न बरते ताकि नगर पालिका या नगर पंचायत के विरूद्ध निर्णय पारित नहीं होने पाये। इसी तरह उन्होने कहा कि ग्रीष्म ऋतु को दृष्टिगत रखते हुये अपने नगरीय क्षेत्रों में आम जन को जल प्रदाय में किसी तरह की बाधा उत्पन्न नहीं होने दें, जिस वार्ड में जल संकट की स्थिति उत्पन्न होती है तो उन वार्डों में परिवहन के माध्यम से लोगों को पीने का पानी मुहैया कराना सुनिश्चित किया जाये। |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

