Friday, March 16, 2018

विद्युत कम्पनी के अधिकारियों-कर्मचारियों की माँगों पर होगा विचार

विद्युत कम्पनी के अधिकारियों-कर्मचारियों की माँगों पर होगा विचार 
पॉवर इंजीनियरिंग एवं एम्पलाईज एसोसिएशन की ऊर्जा मंत्री के साथ हुई बैठक 
अनुपपुर | 16-मार्च-2018
 
   
   ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन के साथ गत दिवस भोपाल में विधानसभा भवन स्थित समिति कक्ष में पॉवर इंजीनियरिंग एवं एम्पलाईज एसोसिएशन की बैठक में विद्युत कम्पनियों के अधिकारियों-कर्मचारियों की माँगों के निराकरण के संबंध में चर्चा हुई। बैठक में मध्यप्रदेश कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री रमेशचन्द्र शर्मा और प्रमुख सचिव श्री आई.सी.पी. केशरी भी उपस्थित थे।
   एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ऊर्जा मंत्री से सातवें वेतनमान में 7600 ग्रेड-पे के लिये 83 कॉलम की मैट्रिक्स लागू करने, वेतन वृद्धि, नियुक्ति, छठवें वेतनमान की विसंगतियों को दूर करने, वेतनमान, वेतन वृद्धि, विद्युतकर्मियों की सुरक्षा के लिये इलेक्ट्रिकसिटी वर्क प्रोटेक्शन एक्ट, संविदा कर्मियों के नियमितीकरण आदि के संबंध में चर्चा की। श्री पारस जैन ने एसोसिएशन की माँगों के निराकरण के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि माँगों का निराकरण करते समय मानवीय पक्ष का ध्यान अवश्य रखा जायेगा। इसी सिलसिले में आगामी 22 मार्च को पुन: बैठक होगी।
   प्रमुख सचिव श्री केशरी ने एसोसिएशन की लंबित माँगों के संबंध में शासन का पक्ष रखा। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह गुर्जर, भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री श्री के.पी. सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और अधिकारी उपस्थित थे।

प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को और तेज गति दी जायेगी - मुख्यमंत्री श्री चौहान

प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को और तेज गति दी जायेगी - मुख्यमंत्री श्री चौहान 
सहकारिता आंदोलन से जुड़े हजारों कार्यकर्ताओं ने माना मुख्यमंत्री का आभार 
अनुपपुर | 16-मार्च-2018
 
   
    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सहकारिता गरीबी दूर करने का माध्यम है। मध्यप्रदेश सहकारिता के क्षेत्र में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। सहकारिता आंदोलन को और तेज गति दी जायेगी। उन्होंने कहा कि विकास के नए क्षेत्रों में सहकारिता आंदोलन का हस्तक्षेप होगा। सहकारिता के माध्यम से प्रदेश को बदल देंगे। सहकारी मार्केटिंग सोसायटी में भी अशासकीय प्रशासक नियुक्त करने पर विचार किया जायेगा। श्री चौहान गत दिवस भोपाल में निवास प्रांगण में एकत्र हुए जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्षों और सहकारिता आंदोलन के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये ये कार्यकर्ता श्री रमाकांत भार्गव को अपेक्स बैंक का अध्यक्ष नियुक्त करने पर श्री चौहान का आभार व्यक्त करने और उनका अभिनंदन करने बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री निवास पहुँचे थे।
    श्री चौहान ने कहा कि किसानों से 2000 रूपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर गेंहूँ की खरीदी की जायेगी। किसानों की सारी समस्याओं का समाधान किया जायेगा। उन्होंने किसानों से कहा कि वे चिंता नहीं करें। उनकी हर समस्या का समाधान होगा। निकट भविष्य में मध्यप्रदेश सहकारिता में प्रथम स्थान पर होगा।
    सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश में सहकारिता आंदोलन ने नये क्षेत्रों में प्रवेश किया है।

ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते समय उपभोक्ता सचेत रहे - कलेक्टर

ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते समय उपभोक्ता सचेत रहे - कलेक्टर 

अनुपपुर | 16-मार्च-2018
 
   
    कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को बढ़ावा दिया जा रहा है। नवयुवक शोरूम में जाकर वस्तु क्रय करने के स्थान पर ऑनलाइन क्रय कर रहे है, लेकिन जागरूकता के अभाव में वे ठगी के शिकार भी हो रहे है। ऑनलाइन क्रय करते समय विश्वसनीय एजेंसियो से ही क्रय करे। विज्ञापन के भ्रम में न आकर पहले सुनिश्चित कर ले कि ऑनलाइन एंजेसी ख्याति प्राप्त एवं विश्वसनीय है कि नही।
    कलेक्टर ने कहा कि इसी प्रकार बैंको में भी लेन-देन ऑनलाइन हो गया है। हम ए.टी.एम. एवं पासवर्ड या पिन का उपयोग कर पैसे आहरित करते हैं। लेकिन इसमें पूरी तरह से सावधान रहे अपना ए.टी.एम. कार्ड का नंबर या पिन किसी को न बताये अन्यथा आपकी बैंक में जमा राशि कोई भी निकाल सकता है। फेसबुक एवं व्हाट्सअप के माध्यम से या गूगल से हम अपना डाटा शेयर करते हैं। जैसे ही डाटा शेयर किया जाता है वह व्यक्तिगत नहीं रह जाता उसे हैक किया जा सकता है। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने के लिये अपना आधार, पासवर्ड एक जगह रखने से बचे अपना डिटेल किसी से भी शेयर न करे। ऑनलाइन होने वाले धोखे से सावधान रहे।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें