Monday, September 24, 2018

स्वच्छ भारत पोर्टल में सूची के आधार पर अनूपपुर हुआ ओडीएफ़ कलेक्टर ने कहा ओडीएफ़ की संकल्पना शौचालय के उपयोग पर आधारित

स्वच्छ भारत पोर्टल में सूची के आधार पर अनूपपुर हुआ ओडीएफ़
कलेक्टर ने कहा ओडीएफ़ की संकल्पना शौचालय के उपयोग पर आधारित

अनूपपुर 24 सितंबर 2018/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना ने बताया कि स्वच्छ भारत पोर्टल में उपस्थित पात्रता सूची F-42 के आधार पर अनूपपुर ज़िले में समस्त शौचालयों का निर्माण हो चुका है। आपने इस अभियान से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों की सराहना की है। आपने बताया शौचालयों के निर्माण एवं उसके उपयोग हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले निगरानी समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों को 2 अक्टूबर को आयोजित मुख्यमंत्री स्वच्छता सम्मान कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, निगरानी समिति के सदस्यों एवं आमजनो की सराहना की है। आपने कहा ओडीएफ़ की संकल्पना शौचालय के शतप्रतिशत प्रयोग पर आधारित है इस हेतु प्रयासरत रहे। अपशिष्ठ प्रबंधन (ठोस एवं तरल) स्वच्छता की  राह का अगला चरण हैं। इसके लिए आवश्यक कार्ययोजनाएँ बनायी जाएँगी।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के सम्बंध में जानकारी के लिए ज़िला अस्पताल में खुला है कियोस्क

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के सम्बंध में जानकारी के लिए ज़िला अस्पताल में खुला है कियोस्क

अनूपपुर 24 सितम्बर 2018/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरपी श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारम्भ 23 सितम्बर को किया जा चुका है। डॉ श्रीवास्तव ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत एसईसीसी सेंसस में चिन्हित डी1 से डी7 (डी6 को छोड़कर) श्रेणी के परिवारों एवं असंगठित श्रमिक परिवारों को राज्य के अंदर चिन्हित अस्पतालों में 5 लाख रुपए तक की प्रतिवर्ष प्रति परिवार को स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध करायी जाएँगी। आपने यह भी बताया कि स्वास्थ्य सुरक्षा सुविधा कैशलेश होगी अर्थात सम्बंधित परिवार को भुगतान नही करना पड़ेगा। शासन द्वारा सीधे संस्थान को भुगतान किया जाएगा। आपने बताया योजनांतर्गत लगभग 1400 बीमारियों के उपचार हेतु सुविधाएँ दी जाएगी। निर्धारित चिन्हित अस्पतालों में प्रारम्भिक जाँच उपरांत समस्त जाँच एवं 10 दिन तक की दवाइयाँ प्रदान की जाएगी इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नही देना पड़ेगा। आपने बताया कि  आयुष्मान भारत योजना से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए ज़िला अस्पताल में बने कियोस्क में सम्पर्क किया जा सकता है।

स्वीप गतिविधियों में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता करें सुनिश्चित

स्वीप गतिविधियों में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता करें सुनिश्चित

अनूपपुर 24 सितम्बर 2018/ ज़िला स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत सलोनी सिडाना ने सभी सेक्टर अधिकारियों को ये निर्देश दिए है कि मतदाता जागरूकता हेतु चलायी जा रही गतिविधियों में अधिक अधिक से मतदाताओं को सम्मिलित करने का प्रयास करें। आपने सेक्टर अधिकारियों द्वारा अभी तक किए गए प्रयास की सराहना करते हुए कहा जन जन तक उनके मत के महत्व को पहुँचाना है। कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रह पी सभी कार्यालयों में मतदाता जागरूकता के आशय के पोस्टर, संदेश आमजनो द्वारा देखे जाने वाले स्थलों में प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। आपने अनूपपुर ज़िले के समस्त मतदाताओं से आगामी विधानसभा निर्वाचन में अनिवार्य रूप से मतदान करने का आह्वान किया है।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें