Monday, September 24, 2018

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के सम्बंध में जानकारी के लिए ज़िला अस्पताल में खुला है कियोस्क

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के सम्बंध में जानकारी के लिए ज़िला अस्पताल में खुला है कियोस्क

अनूपपुर 24 सितम्बर 2018/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरपी श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारम्भ 23 सितम्बर को किया जा चुका है। डॉ श्रीवास्तव ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत एसईसीसी सेंसस में चिन्हित डी1 से डी7 (डी6 को छोड़कर) श्रेणी के परिवारों एवं असंगठित श्रमिक परिवारों को राज्य के अंदर चिन्हित अस्पतालों में 5 लाख रुपए तक की प्रतिवर्ष प्रति परिवार को स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध करायी जाएँगी। आपने यह भी बताया कि स्वास्थ्य सुरक्षा सुविधा कैशलेश होगी अर्थात सम्बंधित परिवार को भुगतान नही करना पड़ेगा। शासन द्वारा सीधे संस्थान को भुगतान किया जाएगा। आपने बताया योजनांतर्गत लगभग 1400 बीमारियों के उपचार हेतु सुविधाएँ दी जाएगी। निर्धारित चिन्हित अस्पतालों में प्रारम्भिक जाँच उपरांत समस्त जाँच एवं 10 दिन तक की दवाइयाँ प्रदान की जाएगी इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नही देना पड़ेगा। आपने बताया कि  आयुष्मान भारत योजना से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए ज़िला अस्पताल में बने कियोस्क में सम्पर्क किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें