Monday, September 24, 2018

निर्वाचन की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा सभी दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम शीघ्र सम्पन्न कराने के दिए निर्देश

निर्वाचन की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा
सभी दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम शीघ्र सम्पन्न कराने के दिए निर्देश

अनूपपुर 24 सितम्बर 2018/ कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रह पी ने ज़िले में निर्वाचन की तैयारियों के सम्बंध में हो रही गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर ने शराब ज़ब्ती, मोटर यान अधिनियम, सम्पत्ति विरूपण निवारण अधिनियम के अंतर्गत एवं पोलिंग बूथ में आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के सम्बंध में गयी कार्यवाहियों की जानकारी ली। श्रीमती अनुग्रह पी ने उक्त सम्बंध में की जा रही कार्यवाहियों को दैनिक रूप से प्रदान करने के लिए कहा है। आपने यह स्पष्ट किया कि उक्त गतिविधियों के सम्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता नही होनी चाहिए। कलेक्टर ने  वल्नरबिलिटी मैपिंग, स्ट्रॉंग रूम की व्यवस्थाओं, निर्वाचन हेतु आवश्यक सामग्रियों, वाहनों एवं अन्य सुविधाओं की उपलब्धता के सम्बंध में अब तक की गयी गतिविधियों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने हेतु गठित दलों को उनकी ज़िम्मेदारियों, प्रक्रियाओं, प्रतिवेदन के तरीक़ों एवं प्रारूपों से अवगत कराने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी ली। आपने कहा प्रशिक्षण कार्यक्रम में दलों के सदस्यों को  भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों से अनिवार्य रूप से अवगत कराया जाय, साथ ही प्रशिक्षण सामग्री के साथ चेक लिस्ट का भी प्रदाय किया जाय। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना, अपर कलेक्टर डॉ आरपी तिवारी, एसडीएम पुष्पराजगढ़ श्री बालागुरु के, एसडीएम कोतमा श्री मिलिंद नाग़देवे, एसडीएम अनूपपुर श्रीमती नदीमा शीरी, डिप्टी कलेक्टर श्री अमन मिश्रा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें