स्वच्छ भारत पोर्टल में सूची के आधार पर अनूपपुर हुआ ओडीएफ़
कलेक्टर ने कहा ओडीएफ़ की संकल्पना शौचालय के उपयोग पर आधारित
अनूपपुर 24 सितंबर 2018/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत डॉ सलोनी सिडाना ने बताया कि स्वच्छ भारत पोर्टल में उपस्थित पात्रता सूची F-42 के आधार पर अनूपपुर ज़िले में समस्त शौचालयों का निर्माण हो चुका है। आपने इस अभियान से जुड़े सभी लोगों के प्रयासों की सराहना की है। आपने बताया शौचालयों के निर्माण एवं उसके उपयोग हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाले निगरानी समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों को 2 अक्टूबर को आयोजित मुख्यमंत्री स्वच्छता सम्मान कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, निगरानी समिति के सदस्यों एवं आमजनो की सराहना की है। आपने कहा ओडीएफ़ की संकल्पना शौचालय के शतप्रतिशत प्रयोग पर आधारित है इस हेतु प्रयासरत रहे। अपशिष्ठ प्रबंधन (ठोस एवं तरल) स्वच्छता की राह का अगला चरण हैं। इसके लिए आवश्यक कार्ययोजनाएँ बनायी जाएँगी।
No comments:
Post a Comment