Saturday, August 18, 2018

निर्वाचन के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने पुख्ता बंदोबस्त हों-उप निर्वाचन आयुक्त श्री कुमार

निर्वाचन के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने पुख्ता बंदोबस्त हों-उप निर्वाचन आयुक्त श्री कुमार 
पुलिस अधिकारियों की बैठक सम्पन्न 
अनुपपुर | 18-अगस्त-2018
 
    भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त चन्द्रभूषण कुमार तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री कान्ताराव ने विधानसभा निर्वाचन के लिए बैठक के दूसरे चरण में पुलिस महानिरीक्षकों तथा उप महानिरीक्षकों के साथ निर्वाचन के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदमों के सम्बन्ध में चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों से प्रिवेंटिव एक्शन तथा गत निर्वाचन के दौरान कायम किए गए प्रकरणों के सम्बन्ध की गई कार्यवाही की जानकारी ली गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा आगामी निर्वाचन के सिलसिले में प्रिवेंटिव एक्शन के बारे में एक्शन प्लान से अवगत कराया गया। साथ ही विभिन्न संभागों में पुलिस बल की उपलब्धता की जानकारी भी प्रस्तुत की गई।
   श्री कान्ताराव ने निर्देश दिए कि शीर्ष पुलिस अधिकारी अन्य प्रदेशों से लगने वाली सीमाओं पर निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त सुनिश्चित करें। अन्य प्रदेशों के सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ शीघ्र बॉर्डर मीटिंग सुनिश्चित करने को भी कहा गया। बैठक के दौरान पुलिस अफसरों से अपेक्षा की गई कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान दूरस्थ क्षेत्रों से कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। शेडो एरिया में स्थित मतदान केन्द्रों की बाबत् भी जानकारी ली गई।
   बैठक में सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप यादव के अलावा जबलपुर कमिश्नर आशुतोष अवस्थी सहित अन्य सम्बन्धित संभागों के कमिश्नर, सम्बन्धित पुलिस महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक तथा कलेक्टर्स उपस्थित थे।  

दीनदयाल रसोई योजना का खाद्यान्न आवंटित

दीनदयाल रसोई योजना का खाद्यान्न आवंटित 
 
अनुपपुर | 18-अगस्त-2018
 
   खाद्य विभाग द्वारा दीनदयाल रसोई योजना का सितम्बर माह का 3047 क्विंटल खाद्यान्न का आवंटन जारी कर दिया गया है। इसमें 1926 क्विंटल गेहूँ और 1121 क्विंटल चावल है। संचालक खाद्य श्री श्रीमन् शुक्ल ने बताया कि खाद्यान्न का आवंटन जिला कलेक्टर्स की मांग आधार पर किया गया है। हितग्राहियों को खाद्यान्न एक रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्रदाय किया जाएगा। जिला कलेक्टरों को खाद्यान्न प्रदाय सुनिश्चित करने के लिये निर्देश जारी किये गये हैं। 

सुकन्या समृद्धि योजना में अब 250 रूपए से भी खुलेगा खाता

सुकन्या समृद्धि योजना में अब 250 रूपए से भी खुलेगा खाता 

अनुपपुर | 18-अगस्त-2018
 
   सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 10 वर्ष तक की बालिकाओं का खाता अब 250 रूपए में भी खुलवाया जा सकेगा। दो बालिकाओं के माता-पिता इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके तहत अधिकतम डेढ लाख रूपए एक वित्तीय वर्ष में भरे जा सकते हैं। पूर्व में खाता खुलवाने के लिये न्यूनतम राशि एक हजार रूपए निर्धारित थी। जिसमें परिवर्तन किया गया है। इसकी जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचे। जन्म प्रमाण-पत्र अथवा अंकसूची या इनके अभाव में ग्राम पंचायत के सरपंच या पार्षद के प्रमाणीकरण के आधार पर खाता खुलवाया जा सकता है। इसके साथ ही माता-पिता का आधार कार्ड होना चाहिए।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें