| निर्वाचन के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने पुख्ता बंदोबस्त हों-उप निर्वाचन आयुक्त श्री कुमार |
| पुलिस अधिकारियों की बैठक सम्पन्न |
| अनुपपुर | 18-अगस्त-2018 |
भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त चन्द्रभूषण कुमार तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री कान्ताराव ने विधानसभा निर्वाचन के लिए बैठक के दूसरे चरण में पुलिस महानिरीक्षकों तथा उप महानिरीक्षकों के साथ निर्वाचन के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदमों के सम्बन्ध में चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों से प्रिवेंटिव एक्शन तथा गत निर्वाचन के दौरान कायम किए गए प्रकरणों के सम्बन्ध की गई कार्यवाही की जानकारी ली गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा आगामी निर्वाचन के सिलसिले में प्रिवेंटिव एक्शन के बारे में एक्शन प्लान से अवगत कराया गया। साथ ही विभिन्न संभागों में पुलिस बल की उपलब्धता की जानकारी भी प्रस्तुत की गई।
श्री कान्ताराव ने निर्देश दिए कि शीर्ष पुलिस अधिकारी अन्य प्रदेशों से लगने वाली सीमाओं पर निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त सुनिश्चित करें। अन्य प्रदेशों के सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ शीघ्र बॉर्डर मीटिंग सुनिश्चित करने को भी कहा गया। बैठक के दौरान पुलिस अफसरों से अपेक्षा की गई कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान दूरस्थ क्षेत्रों से कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। शेडो एरिया में स्थित मतदान केन्द्रों की बाबत् भी जानकारी ली गई। बैठक में सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप यादव के अलावा जबलपुर कमिश्नर आशुतोष अवस्थी सहित अन्य सम्बन्धित संभागों के कमिश्नर, सम्बन्धित पुलिस महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक तथा कलेक्टर्स उपस्थित थे। |
Saturday, August 18, 2018
निर्वाचन के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने पुख्ता बंदोबस्त हों-उप निर्वाचन आयुक्त श्री कुमार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
निर्माण एजेंसियां कार्य के दौरान नल जल योजनाओं के संबंध मे रखे विशेष सावधानी- श्री शर्मा अनूपपुर 1 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा...

No comments:
Post a Comment