| दीनदयाल रसोई योजना का खाद्यान्न आवंटित |
| अनुपपुर | 18-अगस्त-2018 |
खाद्य विभाग द्वारा दीनदयाल रसोई योजना का सितम्बर माह का 3047 क्विंटल खाद्यान्न का आवंटन जारी कर दिया गया है। इसमें 1926 क्विंटल गेहूँ और 1121 क्विंटल चावल है। संचालक खाद्य श्री श्रीमन् शुक्ल ने बताया कि खाद्यान्न का आवंटन जिला कलेक्टर्स की मांग आधार पर किया गया है। हितग्राहियों को खाद्यान्न एक रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्रदाय किया जाएगा। जिला कलेक्टरों को खाद्यान्न प्रदाय सुनिश्चित करने के लिये निर्देश जारी किये गये हैं।
|
Saturday, August 18, 2018
दीनदयाल रसोई योजना का खाद्यान्न आवंटित
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...

No comments:
Post a Comment