| जिला मुख्यालयों पर हितग्राही सम्मेलन 4 अगस्त को |
| अनुपपुर | 27-जुलाई-2018 |
राज्य शासन द्वारा सभी जिला मुख्यालयों पर 4 अगस्त को वृहद स्तर पर हितग्राही सम्मेलन आयोजित किये जाने के निर्देश जारी किये गये हैं। प्रदेश के सभी जिलों में हितग्राही सम्मेलनों में स्व-रोजगार ऋण वितरण, रोजगार मेले का आयोजन, संबल योजना अंतर्गत हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र, चेक का वितरण, तेंदूपत्ता संग्राहक बोनस एवं सामग्री वितरण, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग की विभिन्न हितग्राहियों एवं अन्य विभागों के लाभान्वित हितग्राहियों को सम्मेलन में लाभान्वित करने के निर्देश दिये हैं।
|
Friday, July 27, 2018
जिला मुख्यालयों पर हितग्राही सम्मेलन 4 अगस्त को
ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों के लिए मिशन अंत्योदय प्रारंभ
| ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों के लिए मिशन अंत्योदय प्रारंभ |
| जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किये गये निर्देश |
| अनुपपुर | 27-जुलाई-2018 |
ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत शासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों के जीवन में बदलाव और आजीविका उन्नयन के लिए मिशन अंत्योदय प्रारंभ किया है। मिशन अंत्योदय के अंतर्गत वर्ष 2020 तक चयनित 11 हजार 413 ग्रामों में कार्यक्रम क्रियान्वयन के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने लक्ष्य तय किये है।
चयनित ग्रामों में बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोले जायेंगे। ग्रामीण शालाओं में जरूरत के हिसाब से कक्ष निर्माण, पेयजल व्यवस्था, खेल मैदान एवं शौचालयों की व्यवस्था की जायेगी। इन ग्रामों की सभी शालाओं में दर्ज विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। जिला शिक्षाधिकारियों से कहा गया है कि मिशन अंत्योदय में चयनित ग्रामों में विभागीय गतिविधियों की एक अप्रैल, 2018 की स्थिति में वास्तविक विश्लेषण कर उसके अनुरूप कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जाये। जिला शिक्षाधिकारियों को बताया गया है कि मिशन अंत्योदय में तैयार की गई कार्य-योजना को 30 सितम्बर, 2020 तक पूर्ण किया जायेगा। मिशन अंत्योदय की मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी जिला शिक्षाधिकारी को सौंपी गई है। |
सीपीसीटी में हिंदी टाईपिंग अनिवार्य
| सीपीसीटी में हिंदी टाईपिंग अनिवार्य |
| अनुपपुर | 27-जुलाई-2018 |
राज्य शासन के विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में विभिन्न पदों पर संविदा व नियमित नियुक्ति के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में दक्षता के लिए कम्प्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण के संबंध में नए निर्देश जारी किए गए है। इसके अनुसार अंग्रेजी टाईपिंग की न्यूनतम गति 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टाईपिंग की गति 20 शब्द प्रति मिनट निर्धारित की गई है। सहायक ग्रेड-तीन अथवा समकक्ष पदों के लिए सीपीसीटी में हिंदी टाईपिंग को अनिवार्य किया गया है, अंग्रेजी को नहीं। सहायक ग्रेड-तीन अथवा समकक्ष पदों के लिए सीपीसीटी परीक्षा में कोई अभ्यर्थी अंग्रेजी टाईपिंग में उत्तीर्ण नहीं होता है, तो वह सहायक ग्रेड-तीन एवं अन्य समकक्ष पदों के लिए अमान्य नहीं होगा। ऐसी स्थिति में यदि अंग्रेजी टाईपिंग में उत्तीर्ण है, तो इसे अतिरिक्त योग्यता माना जाएगा। वहीं किसी पद के लिए अंग्रेजी टाईपिंग आवश्यक है, तो केवल उस पद के लिए अंग्रेजी टाईपिंग अनिवार्य होगी।
|
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
ज़िला खनिज प्रतिष्ठान निधि अंतर्गत स्वीकृत/क्रियान्वित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आज अनूपपुर 12 जुलाई 2018/ मुख्य कार्यपालन ...
-
जम्मू-कश्मीर ने अपनाये राज्य निर्वाचन आयोग के नवाचार अनुपपुर | 06-सितम्बर-2018 जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश राज्य न...
-
सफलता की कहानी जननी एवं शिशु दोनो की सुरक्षा सर्वोपरि प्रसव पूर्व जाँच एवं संस्थागत प्रोत्साहन अंतर्गत अनूपपुर में 1.30 करोड़ के हितलाभ का ह...

