| ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों के लिए मिशन अंत्योदय प्रारंभ |
| जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किये गये निर्देश |
| अनुपपुर | 27-जुलाई-2018 |
ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत शासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों के जीवन में बदलाव और आजीविका उन्नयन के लिए मिशन अंत्योदय प्रारंभ किया है। मिशन अंत्योदय के अंतर्गत वर्ष 2020 तक चयनित 11 हजार 413 ग्रामों में कार्यक्रम क्रियान्वयन के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने लक्ष्य तय किये है।
चयनित ग्रामों में बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोले जायेंगे। ग्रामीण शालाओं में जरूरत के हिसाब से कक्ष निर्माण, पेयजल व्यवस्था, खेल मैदान एवं शौचालयों की व्यवस्था की जायेगी। इन ग्रामों की सभी शालाओं में दर्ज विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। जिला शिक्षाधिकारियों से कहा गया है कि मिशन अंत्योदय में चयनित ग्रामों में विभागीय गतिविधियों की एक अप्रैल, 2018 की स्थिति में वास्तविक विश्लेषण कर उसके अनुरूप कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जाये। जिला शिक्षाधिकारियों को बताया गया है कि मिशन अंत्योदय में तैयार की गई कार्य-योजना को 30 सितम्बर, 2020 तक पूर्ण किया जायेगा। मिशन अंत्योदय की मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी जिला शिक्षाधिकारी को सौंपी गई है। |
Friday, July 27, 2018
ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों के लिए मिशन अंत्योदय प्रारंभ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
जनपद जैतहरी में स्वरोजगार शिविर सम्पन्न 160 हितग्राहियों का किया गया पंजीयन अनुपपुर | 11-मई-2018 जिला व्यापार ए...
-
मुख्यमंत्री जी के ‘‘दिल से’’ संवाद कार्यक्रम आज शाम 6 बजे से - अनुपपुर | 09-सितम्बर-2017 मुख्यमंत्री श्री शिवराज स...
-
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण के लिए 31 मार्च तक करें आवेदन अनुपपुर | 27-मार्च-2018 मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित ह...
-
प्रत्येक मंगलवार होगा विद्युत जनसुनवाई का आयोजन अनूपपुर 5 जनवरी 2019/ कार्यपालन अभियंता एमपीपीकेवीवीसीएल श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि सप्ता...
-
राजस्व अधिकारी कोर्ट में नियमित रूप से बैठें - कलेक्टर कोर्ट दिवस की आमजनो को दें पूर्वसूचना अनूपपुर 5 जनवरी 2019 / कलेक्टर श्री चं...

No comments:
Post a Comment