| सीपीसीटी में हिंदी टाईपिंग अनिवार्य |
| अनुपपुर | 27-जुलाई-2018 |
राज्य शासन के विभिन्न विभागों एवं कार्यालयों में विभिन्न पदों पर संविदा व नियमित नियुक्ति के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में दक्षता के लिए कम्प्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण के संबंध में नए निर्देश जारी किए गए है। इसके अनुसार अंग्रेजी टाईपिंग की न्यूनतम गति 30 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टाईपिंग की गति 20 शब्द प्रति मिनट निर्धारित की गई है। सहायक ग्रेड-तीन अथवा समकक्ष पदों के लिए सीपीसीटी में हिंदी टाईपिंग को अनिवार्य किया गया है, अंग्रेजी को नहीं। सहायक ग्रेड-तीन अथवा समकक्ष पदों के लिए सीपीसीटी परीक्षा में कोई अभ्यर्थी अंग्रेजी टाईपिंग में उत्तीर्ण नहीं होता है, तो वह सहायक ग्रेड-तीन एवं अन्य समकक्ष पदों के लिए अमान्य नहीं होगा। ऐसी स्थिति में यदि अंग्रेजी टाईपिंग में उत्तीर्ण है, तो इसे अतिरिक्त योग्यता माना जाएगा। वहीं किसी पद के लिए अंग्रेजी टाईपिंग आवश्यक है, तो केवल उस पद के लिए अंग्रेजी टाईपिंग अनिवार्य होगी।
|
Friday, July 27, 2018
सीपीसीटी में हिंदी टाईपिंग अनिवार्य
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
पेंशन पोर्टल मे जानकरियों के अपडेशन का कार्य शीघ्र करे- कलेक्टर श्री अजय शर्मा अनूपपुर 14 मई 2018/ कलेक्टर श्री अजय शर्मा ने सम...
-
प्रत्येक महीने के प्रथम दिन मनेगा राजस्व दिवस राजस्व मंत्री श्री गुप्ता ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा अनुपपुर | 03-जुलाई-2018 ...
-
समय-सीमा में आवेदनों का निराकरण नहीं करने पर श्री रमेश कोल को स्पष्टीकरण देने के कलेक्टर ने दिए निर्देश अनुपपुर | 15-मार्च-2018 ...
-
सहारा आईआरईसी तथा सहारा एचआईसीएल के बॉन्डधारक सेबी के समक्ष 2 जुलाई तक करे आवेदन अनूपपुर 06 अप्रैल 2018/ आयुक्त संस्थागत वित्त...
-
किसानों को सबसे ज्यादा राहत देने वाला प्रदेश बन गया है मध्यप्रदेश प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन, मुख्यमंत्री...

No comments:
Post a Comment