| किसानों को उपार्जन की शेष राशि का शीघ्र भुगतान करें - मुख्यमंत्री श्री चौहान |
| प्याज और लहसुन के किसानों को 775 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि मिलेगी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रबी उपार्जन की समीक्षा |
| अनुपपुर | 18-जुलाई-2018 |
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने चना, मसूर और सरसों के उपार्जन की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने मूंग, उड़द के पंजीयन तथा प्याज और लहसुन की मंडियों में आवक की जानकारी ली। उन्होंने किसानों का शेष भुगतान शीघ्र करने के निर्देश दिये। बताया गया कि चना, मसूर और सरसों के किसानों को 7842 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। प्याज और लहसुन के लिये किसानों को 775 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोत्साहन राशि दी जायेगी।
मुख्यमंत्री ने आज मंत्रालय में रबी उपार्जन की समीक्षा करते हुए कहा कि चना मसूर और सरसों बेचने वाले जिन किसानों का भुगतान शेष रह गया है। उन्हें जल्दी भुगतान किया जाये। साथ ही किसानों को प्रोत्साहन राशि का वितरण भी सुनिश्चित किया जाये। बताया गया कि चना, मसूर और सरसों का 17 जिले के किसानों का भुगतान शत-प्रतिशत कर दिया गया है। मात्र 16 प्रतिशत भुगतान शेष है। इन फसलों पर राज्य सरकार द्वारा 100 रुपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। बताया गया कि मूंग उपार्जन के लिये 91 हजार 268 और उड़द के 22178 किसानों का पंजीयन किया गया है। किसानों के मूंग की मात्रा 2.42 लाख मी. टन और उड़द की मात्रा 0.29 लाख मी. टन की आवक है। इसी तरह 1 लाख 43 हजार 426 किसानों के 6 लाख 75 हजार 498 मी. टन लहसुन और 63 हजार 651 किसानों के 5 लाख 88 हजार 849 मी. टन प्याज की आवक हुई है। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में किसानों को प्याज के लिये 400 रुपये प्रति क्विंटल के मान से 235 करोड़ और लहसुन के लिये 800 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 540 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। बैठक में मुख्य सचिव श्री बी.पी. सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री पी.सी. मीना, प्रमुख सचिव कृषि डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव खाद्य-नागरिक आपूर्ति श्रीमती नीलम शमीराव, प्रमुख सचिव सहकारिता श्री के.सी. गुप्ता आदि उपस्थित थे। |
Wednesday, July 18, 2018
किसानों को उपार्जन की शेष राशि का शीघ्र भुगतान करें - मुख्यमंत्री श्री चौहान
ग्राम पंचायतों मे होगा कला प्रतियोगिता का आयोजन
ग्राम पंचायतों के बीच होगा कला प्रतियोगिता का आयोजन
अनूपपुर 18 जुलाई 2018/ कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने बताया कि क्षेत्रीय कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य शासन के निर्देशानुसार ज़िले की ग्राम पंचायतों के बीच कला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आपने इस हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को समस्त ग्राम पंचायतों की कला मंडलियों की आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया है। श्रीमती अनुग्रह पी ने बताया कि कला मंडलियों को वाद्य यंत्रो हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने हेतु समिति के अध्यक्ष ज़िले के प्रभारी मंत्री ,सचिव कलेक्टर एवं सदस्य सचिव मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत होंगे।
जन अभियान परिषद का सब्जी बैंक गरीबों को प्रदान कर रहा है सब्जियाँ लोगों से दान मे प्राप्त कर गरीबों मे देते हैं बाँट
सफलता की कहानी
जन अभियान परिषद का सब्जी बैंक गरीबों को प्रदान कर रहा है सब्जियाँ
लोगों से दान मे प्राप्त कर गरीब बैगा आदिवासियों मे देते हैं बाँट
अनूपपुर 18 जुलाई 2018/ समाज मे पीछे रह गए लोगों की मदद करने के कई रास्ते है। उनके उत्कृष्ट क्रियान्वयन से समाज मे बड़े परिवर्तन लाये जा सकते हैं। जन अभियान परिषद के द्वारा ऐसे ही प्रयासों के लिए जन समुदाय को प्रेरित किया जाता है।जिसमें साधन नहीं भावनाओं की प्रबलता एवं समाज सुधार की भावना प्रबल हो। निःसंदेह ऐसे प्रयास समाज को आइना दिखाते हैं आम जनो में ज़िम्मेदारी के अहसास को लाते हैं। ऐसा ही एक उत्कृष्ट प्रयास जन अभियान परिषद पुष्पराजगढ़ के मेंटर्स एवं बीएसडबल्यू छात्रों द्वारा किया गया। ये छात्र एक ऐसा बैंक चला रहे हैं जोपैसे या ब्लड का लेन देन नहीं बल्कि सब्ज़ियों का लेन देन करता है वह भी निःशुल्क। इस व्यवस्था से बैगा जनजाति के ग़रीब आदिवासी लाभ प्राप्त कर रहे हैं। जन अभियान परिषद पुष्पराजगढ़ के कुछ मेंटर्स, बीएसडब्ल्यू छात्र एवं ग्रामीणों की सहायता से बैगा जनजातियों के पोषण को ध्यान में रखकर सब्ज़ी प्रदाय करने हेतु सब्जी बैंक का गठन जनवरी 2017 में किया गया। इस बैंक में लगभग 20 सदस्य हैं जो प्रत्येक रविवार को राजेंद्र ग्राम में लगने वाले विशाल बाजार व मंडी में प्रत्येक दुकानों में जा कर उनके स्वेच्छा अनुसार सब्जी दान करने के लिए निवेदन करते हैं । प्रत्येक रविवार 50 से 70 kg सब्जी एकत्र हो जाती है। जिसे सब सदस्य बैगा जनजाति के गरीब बच्चों के भोजन हेतु उनके आवासों में जगह जगह भिजवा देते हैं । इस बैंक द्वारा अभी तक 8 से 10 क्विंटल सब्जी एकत्र कर जरूरतमन्दो को दिया गया है। जन अभियान परिषद पुष्पराजगढ़ के मेंटर वाल्मिक जायसवाल बताते हैं कि जब हम लोगों ने सब्जी बैंक की शुरूआत की थी तो हमारे सामने समझाने व सब्जी एकत्र करने में बहुत सारी दिक्कते आई।जब हमारे सदस्य कैरेट लेकर किसी दुकान पर जाते थे तो हमारी जान पहचान वाले हमें देख कर हम पर हंसते थे और बोलते थे की भीख क्यों मांग रहे हो। इन बातों से तंग आकर कुछ सदस्यों ने सब्जी बैंक में कार्य करना बंद कर दिया। फिर भी हम लोगों ने इस कार्य को चालू रखा। लगातार प्रयास से स्थिति में परिवर्तन हुआ और आज हम अगर किसी दुकान पर कैरेट लेकर जाते हैं तो दुकानदार बिना कुछ बोले हंसी खुशी अपनी स्वेच्छा अनुसार हमारे सब्जी बैंक के कैरेट मैं सब्जी डाल देते हैं। आज सब्ज़ी विक्रेता अपने ग्राहक को छोड़ पहले सब्ज़ी बैंक को सब्जियां देते हैं और किसी कारण बस किसी सप्ताह यह समूह सब्जी एकत्र करने बाजार नहीं जा पाए तो लोग दूसरे सप्ताह स्वयं से दुगुनी सब्जियां बैंक को दे देते हैं। इससे हमारे सब्जी बैंक के सभी सदस्यों का मनोबल बढ़ा और कार्य करने में आनंद प्राप्त होने लगा । इस सब्जी बैंक को चलाने में विशेष योगदान जन अभियान परिषद पुष्पराजगढ़ के परामर्शदाता श्री बाल्मिक जायसवाल और श्री अंशु केसरवानी का है। विपरीत परिस्थितियों में भी इन्होंने हार नहीं मानी और जनहित के कार्य में लगे रहे। जैसे जैसे इस बैंक के बारे में लोगों को पता चला तो वे इस बैंक के सदस्य बनने लगे।आज जन अभियान परिषद के सदस्यों के अतिरिक्त IGNTU अमरकंटक यूनिवर्सिटी के कुछ प्रोफेसर इस सब्जी बैंक के सदस्य बन गए हैं।
सहायता सही जगह पहुँच जाए तो अच्छा लगता है
इंसान ही इंसान के काम आता है
शहडोल से सब्ज़ी बेचने राजेंद्रग्राम आए कनकु एवं मोहम्मद रफ़ीक का कहना है कि ग़रीब बैगा आदिवासी परिवार के छोटे भाई बहनो की मदद करके बहुत अच्छा लगता है। सब्ज़ी विक्रेता सुभाष कहते हैं सब्ज़ी बैंक के माध्यम से हम बैगाओ की सहायता कर पाते हैं। उनके इस प्रयास में हम सदैव मदद करेंगे। इंसान ही इंसान के काम आता है, सही सामान सही जगह पहुँच जाए तो तो ख़ुशी मिलती है। सब्ज़ी बैंक उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।हम सब उनकी सदैव मदद करेंगे। यह एक सराहनीय प्रयास है।
कलेक्टर श्रीमती अनुग्रह पी ने जनअभियान परिषद के कार्यकर्ताओं, बीएसडबल्यू के छात्रों एवं सब्ज़ी बैंक के समस्त सदस्यों तथा सब्ज़ी दान कर रहे सभी विक्रेताओं की सराहना की है। आपने ज़िले के अन्य नागरिकों से इस भावना का अनुकरण करने के लिए कहा है।
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
असंगठित श्रमिक कल्याण योजनाओं पर अनूपपुर जिले में हुई विशेष ग्रामसभा ग्राम सभाओं में 13 जून को श्रमिकों को हितलाभ वितरित होंगे, 10 जून क...
-
मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजनांतर्गत 90 कृषको का दल भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना अनूपपुर 27 सितंबर 2018/ उपसंचालक कृषि श्री एनडी गुप्ता ने 90 ...
-
पर्यटन क्विज के लिये प्रत्येक जिले से एक क्विज मास्टर को प्रशिक्षण अनुपपुर | 17-जुलाई-2018 प्रदेश में पर्यटन गतिविधि...

