| विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्धघुमक्कड़ जनजाति के लिये रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण योजना प्रारंभ |
| अनुपपुर | 05-जुलाई-2018 |
प्रदेश में विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्धघुमक्कड़ जनजाति वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिये रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण योजना प्रारम्भ की गयी है। योजना में विविध रोजगार मूलक परीक्षाओं की तैयारी के लिये नि:शुल्क परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण दिया जायेगा।
विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्धघुमक्कड़ जनजाति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती ललिता यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि प्रदेश के प्रमुख शिक्षा केन्द्रों पर परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण की व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्धघुमक्कड़ जनजाति के शिक्षित बेरोजगारों को नियोजन की मांग के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में शैक्षणिक योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसरों की उपलब्धता सुनिश्चित कराना है। योजना में राज्य लोक सेवा आयोग, मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड, केन्द्रीय कर्मचारी चयन आयोग, रेल्वे, बैंकिंग, बीमा क्षेत्र आदि सेवाओं के अतिरिक्त केन्द्र/राज्य शासन द्वारा आयोजित विभिन्न तकनीकी एवं व्यवसायिक विषयों की प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी तथा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों में एक वर्षीय रोजगारोन्मुखी कम्प्यूटर सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के लिये नि:शुल्क एवं गुणवत्ता पूर्व प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जायेगा। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में 51 विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्धघुमक्कड़ जनजातियाँ अधिसूचित हैं। इन वर्गों के समग्र शैक्षणिक उत्थान के लिये राज्य छात्रवृत्ति योजना, पोस्ट मैट्रिक योजनाएँ, कन्या साक्षरता प्रोत्साहन योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएँ संचालित की जा रही है। |
Thursday, July 5, 2018
विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्धघुमक्कड़ जनजाति के लिये रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण योजना प्रारंभ
विद्यार्थी सिर्फ पढ़ाई करें, पढ़ाई के खर्च की चिंता सरकार करेगी
| विद्यार्थी सिर्फ पढ़ाई करें, पढ़ाई के खर्च की चिंता सरकार करेगी |
| विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री गुप्ता ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित |
| अनुपपुर | 05-जुलाई-2018 |
राजस्व, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने सरस्वती शिशु मंदिर, कोटरा में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। श्री गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थी तो सिर्फ पढ़ाई करें, पढ़ाई के खर्च की चिंता सरकार करेगी।
श्री गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना में 12वीं कक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा की फीस सरकार भरेगी। उन्होंने बताया कि संबल योजना में पंजीकृत परिवारों के बच्चों की फीस भी सरकार देगी। श्री गुप्ता ने कहा कि अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये अधिक से अधिक परिश्रम करें। इस मौके पर स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। |
फोटो निर्वाचक नामावली के प्रारूप का प्रकाशन 31 जुलाई को
| फोटो निर्वाचक नामावली के प्रारूप का प्रकाशन 31 जुलाई को |
| अनुपपुर | 05-जुलाई-2018 |
मध्यप्रदेश में चल रहे द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण तेजी से किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने सभी जिला कलेक्टर को पत्र भेजकर वोटर लिस्ट के प्रारूप के प्रकाशन के पहले की गतिविधियों की जानकारी दी है। फोटोयुक्त वोटर लिस्ट के प्रारूप का प्रकाशन 31 जुलाई को होना है।
समस्त जिलों में बीएलओं के डोर-टू-डोर सर्वे के बाद वेण्डर द्वारा फार्म की डाटा एन्ट्री का कार्य किया जा चुका है। एक जुलाई से चार जुलाई तक मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण संबंधी प्रस्ताव तैयार कर लिए गये है। ई.आर.ओ. (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) द्वारा फार्मो के निराकरण की अंतिम तिथि 7 जुलाई निर्धारित की गई है। अनुमोदित मतदान केन्द्रों का ई.आर.एम.ए. में युक्तियुक्तकरण, कट्रोल टेबल अपडेशन और निर्वाचकों के स्थानातरण संबंधी कार्य 21 जुलाई तक पूरा हो जायेगा। फोटो निर्वाचक नामावली का इन्ट्रीगेशन (एकीकरण) 23 जुलाई को होगा। वोटर लिस्ट का मुद्रण एवं 11 सैट तैयार करने का कार्य 30 जुलाई तक एवं प्रारूप का प्रकाशन 31 जुलाई को होगा। |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
ज़िला खनिज प्रतिष्ठान निधि अंतर्गत स्वीकृत/क्रियान्वित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आज अनूपपुर 12 जुलाई 2018/ मुख्य कार्यपालन ...
-
जम्मू-कश्मीर ने अपनाये राज्य निर्वाचन आयोग के नवाचार अनुपपुर | 06-सितम्बर-2018 जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश राज्य न...
-
सफलता की कहानी जननी एवं शिशु दोनो की सुरक्षा सर्वोपरि प्रसव पूर्व जाँच एवं संस्थागत प्रोत्साहन अंतर्गत अनूपपुर में 1.30 करोड़ के हितलाभ का ह...
