| इंदौर की नित्यता जैन ने कॉमनवेल्थ चैस चैंपियनशिप 2018 में जीता कांस्य पदक |
| अनुपपुर | 05-जुलाई-2018 |
इंदौर की 14 वर्षीय अंतर्राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी नित्यता जैन ने नई दिल्ली में तीन जुलाई को संपन्न हुई कॉमनवेल्थ चैस चैंपियनशिप 2018 में अंडर 14 गर्ल्स में भारत के लिए कांस्य पद जीतकर एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य को गोरान्वित किया है। नित्यता दिल्ली पब्लिक स्कूल इंदौर की छात्रा है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यह उनका तीसरा मैडल है। कल सात राउंडस में हुई इस चैंपियनशिप में नित्यता ने कुल पाँच अंक बना कर यह पदक हासिल किया।
इस सफलता पर खेल एवं युवक कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने नित्यता जैन को शुभकामनाएँ दी। |
Thursday, July 5, 2018
इंदौर की नित्यता जैन ने कॉमनवेल्थ चैस चैंपियनशिप 2018 में जीता कांस्य पदक
सुबह 6 से शाम 7 बजे तक विद्युत प्रवाह रहेगा अवरूद्ध
सुबह 6 से शाम 7 बजे तक विद्युत प्रवाह रहेगा अवरूद्ध
अनूपपुर 05 जुलाई 2018 / कार्यपालन अभियंता म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लिमि. अनूपपुर श्री प्रमोद गेडाम ने बताया कि 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र जैतहरी में पावर ट्रान्सफार्मर क्षमता वृद्वि के कार्य कराये जाने कारण दिनांक 06 जुलाई 2018 को सुबह 06.00 बजे से सांय 07.00 बजे तक विद्युत प्रवाह अवरूद्ध रहेगा इस कार्य के कारण उक्त उपकेन्द्र से निकलने वाले सभी 11 के.व्ही. फीडर एवं 33/11 के.व्ही. वेंकटनगर उपकेन्द्र से निकलने वाले सभी 11 के.व्ही. फीडर बन्द रहेगें। इसके कारण जैतहरी, बेंकटनगर एवं अन्य ग्रामों का भी विद्युत प्रवाह बन्द रहेगा। सम्मानीय उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिये खेद है।
सफलता की कहानी कोतमा के मनोज अग्रवाल का 49350 रुपये का बिल हुआ माफ अनूपपुर के हजारों लोगों को मिला करोड़ो का लाभ सरल बिजली बिल एवं मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी योजना से मिली राहत
सफलता की कहानी
कोतमा के मनोज अग्रवाल का 49350 रुपये का बिल हुआ माफ
अनूपपुर के हजारों लोगों को मिला करोड़ो का लाभ
सरल बिजली बिल एवं मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी योजना से मिली राहत
अनूपपुर 5 जुलाई 2018/ बिजली का उपयोग किसी क्षेत्र विशेष के विकसित होने का एक महत्वपूर्ण पैमाना होता है। मनुष्य के रहन सहन को सहज बनाने, कृषको को कृषि कार्य मे सिंचाई आदि करने, आधुनिक दुनिया एवं विश्व से जुडने हेतु विद्युत आवश्यक है। प्रदेश के पिछड़े असंगठित श्रमिक एवं कृषको के लिए इस सुविधा को प्राप्त करने हेतु आवश्यक साधनो की कमी को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश शासन की जनहितैषी मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना अंतर्गत असंगठित श्रमिकों को 200 रुपये के फ्लैट रेट मे बिजली उपलब्ध कराने एवं बीपीएल उपभोक्ताओं हेतु बकाया बिजली बिल माफी योजना क्रियान्वित की गयी है। योजना का शुभारंभ 3 जुलाई को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया।
अनूपपुर के कोतमा बस्ती के निवासी श्री मनोज अग्रवाल को जब उनके बकाया 49350 रुपये के विद्युत बिल हेतु स्वीकृत पत्र मिला, तो वे आहलादित हो उठे। आपने शासन को धन्यवाद दिया और कहा मुख्यमंत्री जो जो कहते है वो करते हैं। मेरे हाथ मे स्थित यह स्वीकृति पत्र इस बात का प्रमाण है कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता पिछड़े लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।
सरल बिजली बिल योजना एवं मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी योजना से अनूपपुर ज़िले मे अब तक 15 हजार 89 लोगों को 6 करोड़ 51 लाख रुपये का योजनांतरगत लाभ प्राप्त हो चुका है। ग्राम थेरीपठार के हजारी सिंह को 21217 रुपये, ग्राम किरगी की रुपतिया बाई महरा का 20401 रुपये , पकरी टोला के सम्पत सिंह के 20139 रुपये का बिल, सुनहरा के मानसिंह का 16376 रुपये, हर्रा टोला के हेम लाल का 12274 रुपये, अनूपपुर बस्ती के ठाकुरदीन बसोर का 11456 रुपये का बिल, परसवार के पंचू वर्मा का 19962 रुपये का बिल, बैरी बांध के चमरु कोल का 16950 रुपये का बिल, दुलहरा के घनश्याम पटेल के 21260 रुपये के बिल समेत अनूपपुर के हजारों लोगों को करोड़ो का लाभ हुआ है। सभी वर्ग सभी तबको के लोगों को जाति धर्म के बंधन से मुक्त यह योजना समाज मे समानता लाने का प्रयास है।
अभियंता म.प्र.पू.क्षे.वि. वि. क. लि. श्री प्रमोद गेदाम ने अपील की है कि मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना 2018 के तहत पंजीकृत असंगठित श्रमिको के मासिक बिलो को सरल करने हेतु सरल बिजली बिल योजना एवं इन उपभोक्ताओं के साथ बीपीएल उपभोक्ताओं हेतु मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी योजना 2018 योजनाओ का लाभ लेने के लिए समस्त पात्र उपभोक्ता बीपीएलकार्ड, बिजली बिल की कॉपी, श्रमिक पंजीयन की जानकारी, परिवार की समग्रआईडी के साथ शिविर में अथवा नजदीकी वितरण केंद्र मे उपस्थित होकर अपना नामांकन कराए।
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
ज़िला खनिज प्रतिष्ठान निधि अंतर्गत स्वीकृत/क्रियान्वित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आज अनूपपुर 12 जुलाई 2018/ मुख्य कार्यपालन ...
-
जम्मू-कश्मीर ने अपनाये राज्य निर्वाचन आयोग के नवाचार अनुपपुर | 06-सितम्बर-2018 जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश राज्य न...
-
सफलता की कहानी जननी एवं शिशु दोनो की सुरक्षा सर्वोपरि प्रसव पूर्व जाँच एवं संस्थागत प्रोत्साहन अंतर्गत अनूपपुर में 1.30 करोड़ के हितलाभ का ह...

