Tuesday, July 3, 2018

अपर कलेक्टर डॉ. आर.पी. तिवारी ने आवेदकों की समस्याओं का किया त्वरित निदान

अपर कलेक्टर डॉ. आर.पी. तिवारी ने आवेदकों की समस्याओं का किया त्वरित निदान 

अनुपपुर | 03-जुलाई-2018
 
   
 
  राज्य शासन के आदेशानुसार नागरिकों की निजी व सार्वजनिक समस्याओं, शिकायतों, मांग आवेदनों और बीमारी के उपचार व अन्य प्रकार की सहायता आवेदनों के त्वरित निराकरण हेतु हर सप्ताह मंगलवार के दिन साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। आम नागरिको ने जनसुनवाई का महत्व पहचाना है। जन-सुनवाई के माध्यम से अधिकारियों द्वारा नागरिकों की समस्याओं को सुनकर तत्काल उनका निराकरण किया जाता है। जन-सुनवाई में कई फरियादियों की समस्यायें सुनी गईं। आवेदकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर सुशासन की अवधारणा पर अनूपपुर में अमल किया जा रहा है। अपर कलेक्टर डॉ आर.पी. तिवारी ने जिलेभर से आये आवेदकों की समस्याओं का त्वरित निदान किया। जन सुनवाई के दौरान  विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
   जनसुनवाई में जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ ग्राम लीला टोला निवासी सन्तु सिंह पिता झंगा सिंह ने शाखा-तुलरा के बीसी के द्वारा गलत राशि आहरण किये जाने के संबंध में, ग्राम छलका टोला तहसील अनूपपुर निवासी सुभाष चौधरी पिता शंभू चौधरी ने शासकीय भूमि पर बने प्रार्थी के पुस्तैनी मकान को वन भूमि विभाग को तोडने से रोके जाने के संबंध में, कोतमा वार्ड नं. 06 निवासी रानी गुप्ता पति लक्ष्मीनारायण गुप्ता ने असहाय महिला एवं बच्चों के कल्याण हेतु आर्थिक सहायता दिलाये जाने के संबंध में, अनूपपुर वार्ड नं. 11 निवासी शैलेन्द्र सिंह राजपूत ने शासकीय भूमि में अवैध अतिक्रमण रोके जाने के संबंध में, अनूपपुर निवासी वार्ड क्र 10 निवासी मुकेश सिंह पिता स्व. श्री राजेश्वर सिंह ने विगत दो माह मई जून से वेतन न मिलने के संबंध में अपर कलेक्टर डॉ आर.पी. तिवारी ने जनसुनवाई में उपस्थित संबधित अधिकारियों को आवश्यक निदान करने के निर्देश दियें साथ ही दूरभाष  के माध्यम से भी मैदानी अमलों को निर्देशित किया।

मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना हेतु 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना हेतु 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित 
 
अनुपपुर | 03-जुलाई-2018
 
   
   अन्त्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या. कार्यपालन अधिकारी ने बताया  कि शासन द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के शिक्षित कृषक पुत्र/पुत्री जिनके माता पिता एवं स्वयं के पास कृषि भूमि उपलब्ध हो। अपना कृषि आधारित स्वयं का उद्योग (विनिर्माण)/सेवा एवं व्यवसाय जैसे-एग्रो प्रोसेसिंग, फूड प्रोसेसिंग, कोल्ड स्टोरेज, मिल्क प्रोसेसिंग, केटल फीड, पोल्ट्री फीड, फिश फीड, कस्टम हायरिंग सेंटर, बेजीटेबल डीहाईट्रेशन, टिश्यू कल्चर, कैटल फीड, दाल मिल, राईस मिल, ऑयल मिल, फ्लोर मिल, बेकरी, मसाला निर्माण, सीड ग्रेडिग/ शार्टिंग व अन्य कृषि आधारित/अनुशांगिक परियोजनाओं को प्राथमिकता है। स्थापित करने के उद्देश्य से म.प्र. राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के माध्यम से मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना संचालित की गई है।
   इसके अलावा अनुसूचित जाति के ऐसे शिक्षित कृषक पुत्र/पुत्री जिनके माता पिता एवं स्वयं के पास कृषि भूमि उपलब्ध हो, एवं आयकरदाता न हो, जो जिलें के मूल निवासी हो, जिन्होने कक्षा 10वीं उत्तीर्ण की हो, जिनकी उम्र 18 से 45 वर्ष के मध्य हो, जो किसी राष्ट्रीयकृत बैंक/वित्तीय संस्था/सहकारी बैंक का चूककर्ता (डिफाल्टर) नहीं हो, अपना कोई स्वयं का कृषि आधारित उक्त उद्योग/सेवा उद्यम एवं व्यवसाय स्थापित करना चाहता हो तो उन्हे इस योजना के अन्तर्गत राष्ट्रीयकृत बैंक के माध्यम से राशि 50,000 से लेकर 2 करोड़ तक का ऋण स्वीकृत कराया जायेगा। योजना की परियोजना लागत (स्वीकृत ऋण) पर 15 प्रतिशत अधिकतम राशि 12 लाख की मार्जिन मनी सहायता, एवं परियोजना लागत पर 5 प्रतिशत की दर से अधिकतम 7 वर्ष तक ब्याज अनुदान विभाग के माध्यम से प्रदाय किया जायेगा। यदि अनुसूचित जाति वर्ग का कोई भी कृषक पुत्र/पुत्री जो उक्त पात्रता रखता हैं। और उक्त योजना अन्तर्गत अपना रोजगार स्थापित करने के लिए स्वयं का कृषि आधारित उद्योग/सेवा उद्यम एवं व्यवसाय स्थापित करना चाहते है तो वो चार्टड एकाउंटेन्ट से प्रोजेक्ट रिपोर्ट (परियोजना प्रपत्र) तैयार कराकर अपने कृषि भूमि से संबंधित प्रपत्र एवं समस्त प्रमाण-पत्रों सहित जिला अन्त्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या. अनूपपुर में 15 जुलाई तक जमा करें, योजना के संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए कार्यालयीन समय में जिला अन्त्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्या. अनूपपुर कलेक्ट्रेट परिसर कमरा नं0-86 स्थित कार्यालय में सम्पर्क करें।

15089 हितग्राहियों के 6 करोड़ 51 लाख के बिजली बिल माफ सरल बिजली बिल एवं बिजली बिल माफी स्कीम का हुआ शुभारंभ

15089 हितग्राहियों के 6 करोड़ 51 लाख के बिजली बिल माफ
सरल बिजली बिल एवं मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी योजना का हुआ शुभारंभ


अनूपपुर 3 जुलाई 2018/ मुख्यमंत्री जन कल्याण ( संबल) योजना 2018 के तहत पंजीकृत असंगठित श्रमिको के मासिक बिलो को सरल करने हेतु " सरल बिजली बिल योजना" एवं इन उपभोक्ताओं के साथ बीपीएल उपभोक्ताओं हेतु" मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी योजना 2018 " का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा आज 03 जुलाई को दशहरा मैदान भोपाल में किया गया। इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण हेतु म.प्र. पू.क्षे .वि .वि. क. लि. अनूपपुर द्वारा चारो ब्लॉक में सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई।  विकासखंड अनुपपुर  में स्वसहायता भवन, विकासखंड कोतमा  में सामुदायिक भवन, विकासखंड जैतहरी में सामुदायिक भवन एवं विकासखंड पुष्पराजगढ़ में सामुदायिक भवन में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।

ग़रीबों को सशक्त करने के लिए शासन प्रतिबद्ध- विधायक श्री रौतेल
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अनूपपुर श्री रामलाल रौतेल ने कहा शासन ग़रीबों के उत्थान एवं उन्हें सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। शासन द्वारा ग़रीबों को आवास देने के लिए, शिक्षा के लिए, स्वास्थ्य के लिए विपरीत परिस्थितियों में परिवार को सम्बल प्रदान कर विकास की मुख्यधारा में लाने का प्रयास सतत किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सरल बिजली बिल योजना एवं मुख्यमंत्री बिजली बिल माफ़ी योजना के माध्यम से ग़रीब परिवारों के बिजली बिल को माफ़ कर उन्हें विकास की राह से जोड़ने का कार्य किया गया है।
योजना अभी भी प्रगतिरत पंजीयन कराकर लें लाभ - श्री गेडाम
कार्यपालन अभियंता म.प्र. पू.क्षे .वि .वि. क. लि. श्री गेडाम ने बताया कि अनूपपुर ज़िले के 15089 हितग्राहियों को  6 करोड़ 51 लाख के बिजली बिल का लाभ इन योजनाओ के फलस्वरूप हुआ है।
 उल्लेखनीय है कि 'मुख्यमंत्री बकाया बिजली बिल माफी स्कीम 2018' के लिए उपभोक्ता का 'बीपीएल श्रेणी' या 'असंगठित श्रमिक श्रेणी' में शासन के संबंधित विभाग मे पंजीयन होना आवश्यक है।'सरल बिजली बिल स्कीम' के लिए उपभोक्ता का 'असंगठित श्रमिक श्रेणी' में शासन के श्रम विभाग में पंजीयन होना आवश्यक है। योजनाओ का लाभ लेने के लिए समस्त पात्र उपभोक्ता बीपीएल कार्ड, बिजली बिल की कॉपी, श्रमिक पंजीयन की जानकारी, परिवार की समग्र आईडी के साथ शिविर में या नजदीकी वितरण केंद्र में जाकर अपना नामांकन करवा सकते है। श्री गेडाम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि योजनाओ का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने हेतु निर्धारित समयावधि मे जल्द से जल्द अपना नामांकन कराएं।





अनूपपुर ज़िले के चारों विकासखंडों में म.प्र. पू.क्षे .वि .वि. क. लि. द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर हितलाभ के प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी के भोपाल से प्रसारित उदबोधन के सजीव प्रसारण के श्रवण एवं दर्शन की व्यवस्था की गयी थी। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि, विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ  हितग्राहियों एवं आम जनो ने मुख्यमंत्री जी के उदबोधन को सुना एवं देखा।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें