| कैलेंडर के अनुसार संकुल, ब्लाक और जिला स्तर पर होंगी क्रीड़ा प्रतियोगितायें |
| शालेय क्रीड़ा उन्मुखीकरण में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री जोशी |
| अनुपपुर | 30-जून-2018 |
तकनीकी शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी ने कहा कि कैलेंडर के अनुसार संकुल, ब्लाक और जिला स्तर पर क्रीड़ा प्रतियोगितायें करवायें। श्री जोशी ने शालेय क्रीड़ा गतिविधियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम में कहा कि कोई समस्या हो, तो मुझसे सीधे बात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ खुले दिमाग से कार्य करें।
श्री जोशी ने कहा कि सितौलिया और रस्सीकूद कम संसाधनों में भी करवा सकते हैं। क्रीड़ा अंशदान की राशि से प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग मिलकर खेल गतिविधियाँ करवायें। श्री जोशी ने विभिन्न जिलों से आये व्यायाम शिक्षकों की शंकाओं का समाधान भी किया। इस दौरान आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती जयश्री कियावत एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। |
Saturday, June 30, 2018
कैलेंडर के अनुसार संकुल, ब्लाक और जिला स्तर पर होंगी क्रीड़ा प्रतियोगितायें
मंत्री श्री आर्य की अध्यक्षता में हुई मत्स्य महासंघ काम-काज समिति की बैठक
| मंत्री श्री आर्य की अध्यक्षता में हुई मत्स्य महासंघ काम-काज समिति की बैठक |
| अनुपपुर | 30-जून-2018 |
मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास मंत्री श्री अतंर सिंह आर्य की अध्यक्षता में आज मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ मर्यादित की काम-काज समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रमुख सचिव श्री अश्विनी राय, सहकारिता पंजीयक सहकारी संस्थायें के उपायुक्त श्री विनोद कुमार सिंह, संचालक श्री ओ.पी सक्सेना और प्रबंध संचालक श्री महेन्द्र सिंह धाकड़ उपस्थित थे।
बैठक में पिछली बैठक का पालन प्रतिवदेन प्रस्तुत किया गया। साथ ही इन्दिरा सागर जलाशय में पेन की स्थापना की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। मत्स्य बीज संचय कार्य, मत्स्य महासंघ के जलाशयों की निविदा तथा महासंघ के कर्मचारी और संविदा कर्मचारियों पर चर्चा की गई। महासंघ के अंर्तगत विभिन्न विकास कार्य की प्रगति का अवलोकन किया गया। |
उपलब्धियाँ दर्ज कराने वाली बेटियाँ बनेंगी जिलों की ब्राण्ड एम्बेसडर
| उपलब्धियाँ दर्ज कराने वाली बेटियाँ बनेंगी जिलों की ब्राण्ड एम्बेसडर |
| बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की कार्यशाला सम्पन्न |
| अनुपपुर | 30-जून-2018 |
महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ दर्ज कराने वाली बेटियों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिलों में ब्राड एम्बेसडर बनाया जाये। हर साल नये ब्राण्ड एम्बेसडर बने और इन बालिकाओं को विशेष अवसरों पर सार्वजनिक रूप से सम्मानित भी किया जाये। इस आशय के निर्देश आज बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के क्रियान्वयन पर वात्सल्य भवन में आयोजित कार्यशाला में दिये गये। प्रमुख सचिव महिला बाल विकास श्री जे.एन. कंसोटिया, आयुक्त महिला एवं बाल विकास डॉ. अशोक कुमार भार्गव तथा भारत सरकार के उप सचिव श्री अशोक यादव ने कार्यशाला को संबोधित किया। कार्यशाला में प्रदेश के 42 जिलों के अधिकारियों ने सहभागिता की।
प्रमुख सचिव महिला बाल विकास श्री कंसोटिया ने कहा कि बालिकाओं के प्रति भेदभाव की मानसिकता कठिन चुनौती है। जन-मानस की सोच में बदलाव के लिये लगातार प्रयासरत रहना आवश्यक है। उन्होंने सभी जिलों में गतिविधि कैलेण्डर बनाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को जन आंदोलन के रूप में चलाने की आवश्यकता बताई। आयुक्त डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने कहा कि बेटियों के लिये ष्पराया धन या बोझष् जैसे अठारहवीं सदी की मानसिकता दर्शाने वाले शब्दों का उपयोग न करते हुए सकारात्मक और गौरवान्वित महसूस कराने वाले शब्दों जैसे ष्मेरी बेटी मेरी शान, मेरी बेटी मेरा मानष् का उपयोग करना चाहिए और इस भावना को व्यवहार में भी लाना होगा। कार्यशाला में जानकारी दी गई कि भिण्ड, मुरैना, दतिया, ग्वालियर में शिशु लिंगानुपात में लगातार सुधार परिलक्षित हो रहा है। वर्ष 2021 की जनगणना में देश निश्चित ही बेहतर प्रदर्शन करेगा। |
Subscribe to:
Posts (Atom)
Featured Post
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास
युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा ...
इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें
-
गाँव वालों की आय बढ़ाने के प्रयासों से गाँवों में आई है खुशहाली - अनुपपुर | 04-मार्च-2018 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह...
-
सौभाग्य योजना का 98.77 प्रतिशत कार्य पूर्ण प्रदेश के 38 जिलों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण अनुपपुर | 19-सितम्बर-2018 प...
-
ज़िला खनिज प्रतिष्ठान निधि अंतर्गत स्वीकृत/क्रियान्वित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आज अनूपपुर 12 जुलाई 2018/ मुख्य कार्यपालन ...
-
जम्मू-कश्मीर ने अपनाये राज्य निर्वाचन आयोग के नवाचार अनुपपुर | 06-सितम्बर-2018 जम्मू-कश्मीर ने मध्यप्रदेश राज्य न...
-
सफलता की कहानी जननी एवं शिशु दोनो की सुरक्षा सर्वोपरि प्रसव पूर्व जाँच एवं संस्थागत प्रोत्साहन अंतर्गत अनूपपुर में 1.30 करोड़ के हितलाभ का ह...
