Friday, June 29, 2018

आधार नम्बर को बैंक खाते से लिंक करें 30 जून तक

आधार नम्बर को बैंक खाते से लिंक करें 30 जून तक 
 
अनुपपुर | 29-जून-2018
 
   
    भारत सरकार द्वारा धनशोधन निवारण (अभिलेख का अनुरक्षण) नियम-2005 में संशोधन करते हुए अब आधार नम्बर को बैंक खाते में दर्ज करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिये 30 जून अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इस तिथि के पश्चात बगैर आधार नम्बर वाले बैंक खातों से व्यवहार नहीं किये जा सकेंगे। भारत सरकार द्वारा राज्य सरकार से अपेक्षा की गई है कि हितग्राहियों को सभी भुगतान आधार नम्बर के आधार पर ही किये जायेंगे।

निजी स्कूलों की पहली कक्षा में नि:शुल्क प्रवेश

निजी स्कूलों की पहली कक्षा में नि:शुल्क प्रवेश 
ऑनलाइन आवेदन 30 जून तक 
अनुपपुर | 29-जून-2018
 
   
   शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत जिले के अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 1 में नि:शुल्क प्रवेश के लिये ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2018 कर दी गई है। ऑनलाईन आवेदन का प्रारूप आरटीई पोर्टल www.educationportal.mp.gov.in/RtePortal पर उपलब्ध है। रेण्डम प्रक्रिया से आवंटन के पश्चात बच्चों को प्रवेश के लिये दस्तावेजों के साथ 3 जुलाई से 10 जुलाई तक विकासखण्ड के बीआरसी कार्यालय में जाना होगा। रेण्डम पद्धति से आनलाइन लाटरी द्वारा सीटो का आवंटन एंव चयनित आवेदको को एसएमस द्वारा सूचना 5 जुलाई तक, आवेदकों द्वार पोर्टल से आवंटन पत्र डाउनलोड करना 6 जुलाई से 16 जुलाई, अशासकीय स्कूल के आवंटन पश्चात सत्यापन केंद्रों मे सत्यापनकर्ता अधिकारियों द्वारा सत्यापन किया जाना तथा सत्यापन उपरांत निर्धारित प्रपत्र मे पात्र एवं अपात्र पाये गये बच्चो की सूची बी आर सी सी को प्रदान करना तथा बी आर सी सी द्वार पोर्टल पर प्रवृष्टि 7 जुलाई से 20 जुलाई, पात्र पाए गये बच्चो का स्कूलो में प्रवेश एवं प्रायवेट स्कूल द्वारा प्रवेशित बच्चो की पोर्टल पर आधार सत्यापन के माध्यम से प्रवृष्टि 9 जुलाई से 25 जुलाई 2018 तक की जाएगी।

सरकारी स्कूलों के विकास में सीएसआर फण्ड का उपयोग हो - स्कूल शिक्षा मंत्री

सरकारी स्कूलों के विकास में सीएसआर फण्ड का उपयोग हो - स्कूल शिक्षा मंत्री 
प्रणाम पाठशाला विद्यालय उपहार योजना की बैठक 
अनुपपुर | 29-जून-2018
 
   
   स्कूल शिक्षा मंत्री कुँवर विजय शाह ने कहा है कि सरकारी स्कूलों के विकास में जन-भागीदारी बढ़ाने के लिये प्रणाम पाठशाला विद्यालय उपहार योजना चलाई जा रही है। इसके अच्छे परिणाम भी मिले हैं। प्रदेश में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) फण्ड का उपयोग सरकारी स्कूलों के विकास और गुणवत्ता बढ़ाने के लिये बेहतर तरीके से किया जा सकता है। स्कूल शिक्षा मंत्री कुँवर शाह आज मंत्रालय में इस योजना के क्रियान्वयन के लिये हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे।
   बैठक में उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में सीएसआर फण्ड में करीब 500 करोड़ रुपये की राशि होती है। इस राशि के बेहतर उपयोग के लिये उन्होंने राज्य-स्तर पर समिति गठित किये जाने की बात कही।
   बताया गया कि प्रणाम पाठशाला उपहार योजना में पिछले कुछ माहों में करीब 6 करोड़ 25 लाख की राशि जन-भागीदारी से एकत्र की गई है। इस राशि का उपयोग सरकारी स्कूलों के विकास के लिये किया जा रहा है। सीएसआर फण्ड का उपयोग शालाओं में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, ओवरहेड टैंक, खेल मैदान का विकास, शाला भवन का पुनर्निर्माण, पुस्तकालय का विकास और विज्ञान प्रयोगशाला के विकास में मुख्य रूप से किया जा सकता है।
   बताया गया कि प्रदेश में कक्षा-1 से 12 तक के करीब एक लाख 20 हजार सरकारी स्कूल हैं और इनमें करीब 92 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी, आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती जयश्री कियावत, एम.डी. ट्रायफेक श्री विवेक पोरवाल और संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री लोकेश जाटव उपस्थित थे।

Featured Post

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास

युवा एवं महिला मतदाताओ की सहभागिता बढ़ाने हेतु किए जाएँगे प्रयास नोडल अधिकारियों की बैठक में निर्वाचन दायित्वों की कलेक्टर ने की समीक्षा    ...

इस सप्ताह सर्वाधिक पढ़ी गयी खबरें